{"_id":"5b6f0ba94f1c1bf8258b459e","slug":"girl-went-to-police-station-with-boyfriend-for-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्वॉयफ्रेंड को लेकर थाने पहुंची गर्लफ्रेंड, बोली- शादी कराओ हमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्वॉयफ्रेंड को लेकर थाने पहुंची गर्लफ्रेंड, बोली- शादी कराओ हमारी
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 11 Aug 2018 09:45 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनर किलिंग के डर से युवक ने प्रेमिका से शादी करने से इंकार कर दिया। इस पर प्रेमिका उसे लेकर सेक्टर-20 थाने पहुंच गई और शादी पर अड़ गई। पुलिस के सामने युवक ने कहा कि वह उससे प्यार तो करता है लेकिन शादी करने पर युवती के परिजन उसकी हत्या कर देंगे। इसके बाद पुलिस ने युवती से समझाबुझाकर घर भेज दिया।
विज्ञापन
मूलरूप से उत्तराखंड की रहने वाली युवती सेक्टर-1 स्थित कंपनी में काम करती है। यहीं पर इटावा निवासी युवक भी काम करता है। युवती परिजनों के साथ दिल्ली के विनोद नगर और युवक अशोक नगर में रहता है। उनके बीच पिछले 10 महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा है।
विज्ञापन
युवक का कहना है कि दोनों परिजनों की रजामंदी पर ही वह शादी करना चाहता हैं लेकिन युवती के परिजन शादी के खिलाफ हैं। उसे डर है कि शादी के बाद युवती के परिजन उसे जान से मार डालेंगे।
विज्ञापन
इस बात का पता लगने पर युवती शुक्रवार को युवक को लेकर सेक्टर-20 थाने पहुंच गई और शादी की बात पर अड़ गई। थाने में युवक ने पुलिस के सामने युवती के परिजनों से जान का डर बता शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने युवती को समझा बुझाकर घर भेज दिया।