फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Girl student commits suicide by hanging after failing in BBA in Ghaziabad

Ghaziabad: बीबीए की छात्रा ने पंखे से फांसी लगाकर दी जान, फेल हो जाने से थी निराश

Sun, 05 May 2024 08:17 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: श्याम जी. Updated Sun, 05 May 2024 08:17 PM IST
सार

गाजियाबाद में एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि छात्रा बीबीए में फेल हो गई। इसके बाद से वह से वह परेशान थी। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
Girl student commits suicide by hanging after failing in BBA in Ghaziabad
छात्रा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के मुरादनगर में बीबीए में फेल होने पर छात्रा ने पंखे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, असालतनगर गांव निवासी दिव्या (19) पुत्री विनोद वाल्मीकि दिल्ली मेरठ मार्ग स्थित एक शिक्षण संस्थान में बीबीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले बीबीए का रिजल्ट आया था, जिसमें दिव्या फेल हो गई थी। उसके बाद से वह परेशान चल रही थी। रविवार सुबह करीब 11:30 बजे दिव्या ने पंखे से रस्सी का फंदा लगा लिया। परिजनों ने उसे नीचे उतरा और स्थानीय अस्पताल ले गये, गंभीर हालत में उसे गाजियाबाद रेफर किया गया, जहां छात्रा को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


एसीपी ने बताया कि गाजियाबाद अस्पताल से मिले मीमो के बाद छात्रा की मौत की जानकारी हुई। मौके पर पुलिस ने जांच शुरू की। परिजनों ने बताया कि बीबीए में फेल होने पर दिव्या ने आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed