फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girl slaps boyfriend in mall and then says happy new year for cheating her

पहले गर्लफ्रेंड ने भरे मॉल में मारा थप्पड़, फिर कहा हैप्पी न्यू ईयर

Sat, 02 Jan 2016 12:50 PM IST
Updated Sat, 02 Jan 2016 12:50 PM IST
विज्ञापन
girl slaps boyfriend in mall and then says happy new year for cheating her

गाजियाबाद में गर्लफ्रेंड को धोखा देकर दूसरी युवती के साथ मॉल में घूमना एक युवक को भारी पड़ गया।

विज्ञापन


गर्लफ्रेंड ने मॉल पहुंचकर युवक को रंगेहाथ दबोच लिया और थप्पड़ मारकर उसे हैप्पी न्यू ईयर कहकर चली गई। यह देखकर लोगों की भीड़ लग गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लड़का (बीटेक छात्र) कविनगर का रहने वाला है। उसकी गर्लफ्रेंड लोहियानगर में रहती है और ग्रेजुएशन कर रही है। लड़का दोपहर डेढ़ बजे कविनगर की ही रहने वाली एक युवती के साथ मॉल आया था।

सीधे मॉल पहुंचकर जड़ा सबके सामने करारा तमाचा

girl slaps boyfriend in mall and then says happy new year for cheating her

गौरतलब है कि युवक जब अपनी मित्र के साथ मॉल में घूम रहा था उसी दौरान मॉल में ही उसकी गर्लफ्रेंड की फ्रेंड आई थी। उसने लड़के को दूसरी युवती के साथ घूमते देख उसकी गर्लफ्रेंड को फोन कर सूचना दी।

इस दौरान गर्लफ्रेंड मॉल पहुंची और ब्वॉयफ्रेंड को युवती के साथ मॉल के बाहर ही पकड़ लिया। गर्लफ्रेंड ने ब्वॉयफ्रेंड को चांटा मारकर हैप्पी न्यू ईयर कहा। साथ में घूम रही युवती को भी खरी खोटी सुनाई।

लड़के ने गर्लफ्रेंड को यह कहकर समझाने की कोशिश की कि जो लड़की उसके साथ वह उसकी दोस्त है, गर्लफ्रेंड नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र को गिफ्ट देकर किया विश तो बनाया मुर्गा

girl slaps boyfriend in mall and then says happy new year for cheating her

मुरादनगर हाईवे-58 पर दुहाई स्थित एक शिक्षण संस्थान के पास शुक्रवार को गिफ्ट देकर छात्रा को नए साल की मुबारकबाद देना एक मचनले को भारी पड़ा।

नाराज छात्रा ने मनचले को पीटा और लोगों ने उसे मुर्गा बना बनाया। बाद में आरोपी युवक के माफी मांगने पर पब्लिक ने उसे छोड़ दिया।

वर्धमानपुरम चौकी प्रभारी बीनू सिंह का कहना है कि इस तरह का मामला उनके संज्ञान में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed