जन्मदिन पार्टी में बुलाकर लड़की को धोखे से किया बेहोश, होटल में 5 दोस्तों ने मिलकर किया गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली थाना क्षेत्र के एक होटल में पांच युवकों ने किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाकर गैंगरेप किया। इस दौरान आरोपियों ने किशोरी की वीडियो बना ली, जिसे उन्होंने वायरल कर दिया। कोतवाली में पांचों आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बस अड्डे के पास एक कालोनी में रहने वाली 15 वर्षीय नौवीं कक्षा की छात्रा 25 सितंबर को एग्जाम देकर स्कूल से घर लौट रही थी। रास्ते में मोहल्ले में ही रहने वाला चांद मिला। उसने उसे दोस्त की बर्थडे पार्टी में चलने को कहा। किशोरी राजी हो गई।
वह युवक के साथ राजनगर के एक हुक्का बार में चली गई। वहां पर अन्य युवक भी थे। इसके बाद चांद ने कहा कि वह हुक्का बार में नहीं, एक होटल में बर्थ डे पार्टी का जश्न मनाएंगे। उन्होंने छात्रा पर चलने का दबाव डाला, तो उसने मना कर दिया।
इस पर आरोपियों ने उसे पार्टी के बाद घर छोड़ने का आश्वासन दिया। जिस पर वह सहमत हो गई। पांचों आरोपी उसे धोखे से बजरिया स्थित एक होटल में ले गए और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ दे दिया, जिससे वह अर्द्धबेहोश हो गई।
इसके बाद चांद, शाहरुख, शादाब, शाहिद और राशिद ने उसके साथ गैंगरेप किया और उसका वीडियो भी बना लिया। होश आने पर उन्होंने छात्रा को धमकी दी कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो मार देंगे। आरोप है कि गैंगरेप की घटना के बाद युवकों ने उसे दोबारा कमरे में आने को कहा, लेकिन छात्रा ने मना कर दिया। इस पर आरोपी उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे।
इसके बाद भी छात्रा आरोपियों के पास नहीं गई, तो उन्होंने उसका अश्लील वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल कर दिया। पीड़ित छात्रा की मां का कहना है कि उसकी बेटी वीडियो वायरल होने से सदमे है और वह किसी से बात नहीं कर रही है।
छात्रा की मां ने बृहस्पतिवार को नगर कोतवाली पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया। एसएचओ जय करण सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।