फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girl's complaint letter out of the box, to read letter police flew senses

बेटी ने चिट्ठी में लिखा उसके साथ किस तरह की हरकतें करता था बाप

Fri, 14 Aug 2015 05:47 PM IST
Updated Fri, 14 Aug 2015 05:47 PM IST
विज्ञापन
girl's complaint letter out of the box, to read letter police flew senses

दिल्ली पुलिस की दोस्ताना मुहिम ने 10वीं कक्षा की एक छात्रा की जिंदगी बर्बाद होने से बचा ली। स्कूल में लगे दिल्ली पुलिस के शिकायत बॉक्स में छात्रा ने खत डाला।

विज्ञापन


इसमें छात्रा ने अपना ऐसा दर्द बयां किया कि पुलिस के भी होश उड़ गए। 15 साल की इस छात्रा का पिता न सिर्फ बेटी के साथ अश्लील हरकत कर रहा था, बल्कि वह अक्सर उसके सामने निवस्त्र होकर आ जाता था।
विज्ञापन


कई बार दुष्कर्म का भी प्रयास किया। छात्रा ने इसकी शिकायत मां से भी की, लेकिन उसे वहां से भी मदद नहीं मिली।

पुलिस ऐसे चला रही थी मुहिम

girl's complaint letter out of the box, to read letter police flew senses

खत के आधार पर सीमापुरी थाना पुलिस ने बुधवार को आरोपी पिता को छेड़छाड़, दुष्कर्म के प्रयास और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर लिया है।


उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त वीनू बंसल ने बताया कि छात्राओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए पूरे जिले में दोस्ताना मुहिम चलाई जा रही है।

इसके तहत लड़कियों के स्कूलों में शिकायत बॉक्स लगाए गए हैं। समय-समय पर महिला पुलिस अधिकारी इन बॉक्स में आई शिकायतों को देखती हैं।

पिता पिछले दो-ढाई साल से उसका यौन शोषण कर रहा है

girl's complaint letter out of the box, to read letter police flew senses

इस मुहिम के तहत छात्राएं चाहे तो अपना नाम व पता भी गुप्त रख सकती हैं। इस मुहिम का फायदा भोपरा की रहने वाली छात्रा को मिला। उसने शिकायत बॉक्स में अपनी कहानी बयां की थी।


खत मिलते ही फौरन जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने छात्रा से पूछताछ की। छात्रा ने बताया कि वह सीमापुरी के एक स्कूल में दसवीं में पढ़ती है। उसका पिता पिछले दो-ढाई साल से उसका यौन शोषण कर रहा है।

मां ने भी उसकी मदद न करने की बात कहकर चुपचाप रहने की बात कही। लेकिन पुलिस की दोस्ताना मुहिम से उसे हिम्मत मिली और उसने खत में सारी बातें लिख दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed