फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girl reached police station with fiance in Noida

नोएडा: मंगेतर को थाने लेकर पहुंची युवती, पुलिसवालों को राखी बांधकर बोली- भईया मेरी...

Mon, 27 Aug 2018 09:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 27 Aug 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
girl reached police station with fiance in Noida
प्रतीकात्मक तस्वीर

रक्षा बंधन के दिन पुलिस से न्याय की गुहार लेकर एक युवती अपने मंगेतर के साथ सेक्टर-49 थाने पहुंच गई। यहां उसने क्षेत्राधिकारी श्वेताभ पांडेय समेत अन्य पुलिसकर्मियों को राखी बांधी।

विज्ञापन


जिसके बदले में युवती ने कहा कि उसके घर वाले जबरदस्ती उसकी शादी अब दूसरी जगह कराना चाहते हैं। ऐसे में पुलिस ने परिजनों को समझाकर दोनों की शादी कराने के लिए मना लिया।
विज्ञापन


मूलरूप से फर्रुखाबाद की रहने वाली नरगिस और शाहजहांपुर के रहने वाले राजू सेक्टर-76 में परिवार के साथ रहते हैं। राजू निजी कंपनी में नौकरी करता है। दोनों के परिवार आपस में रिश्तेदार भी हैं और दोनों एक-दूसरे को काफी समय से पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती का कहना था कि चार माह पहले दोनों के परिजनों ने आपसी सहमति से उनकी शादी तय कर दी। दीपावली से पहले शादी होनी है। इसके बाद वे दोनों आपस में बात करने लगे। इससे नाराज उसके परिजनों ने शादी करने से मना कर दिया।

उसके साथ मारपीट भी की जा रही है

girl reached police station with fiance in Noida
प्रतीकात्मक तस्वीर

इसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की जा रही है। शनिवार को परिजन उसे जबरदस्ती अपने साथ फर्रुखाबाद लेकर जा रहे थे। वहां दूसरे लड़के से शादी करना चाहते थे।

जबकि वह अपने मंगेतर से ही शादी करना चाहती है इसलिए वह घर से भाग कर रात भर एक परिचित के यहां रही और सुबह मंगेतर के साथ थाने आ गई। क्षेत्राधिकारी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि दोनों के परिजनों को समझा दिया गया है। जिसके बाद युवक व युवती को समझाकर वापस भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed