कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला बनाया शारीरिक संबंध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर आरोपी पीड़ित का शारीरिक शोषण करता रहा। आरोपी ने शादी का झांसा देकर बाद में मुकर गया। पीड़ित द्वारा दबाव बनाने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़ित ने थाना सेक्टर-20 पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित मूल रूप से नेपाल की रहने वाली युवती है। कई साल पहले वह अपने माता-पिता के साथ दिल्ली आई थी। लेकिन वह मां बाप से बिछड़ गई। ऐसे में दिल्ली के लाजपतनगर स्थित निर्मल छात्रावास ने उसे अपने यहां रख लिया। वहीं, उसकी पढ़ाई भी हुई।
आरोप है कि 2007 में दिल्ली का कोटला मुबारकपुर में एक शादी समारोह में गई थी। वहां उसकी मुलाकात एक युवक तरुण से हुई। वहां, तरुण ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
शादी के वादे के चलते नहीं की शिकायत
उसने छात्रावास में शिकायत नहीं करने के लिए उससे शादी करने का वादा किया। करीब चार साल तक दोनों मिलते रहे। इसके बाद 2012 में उसने युवती को शादी का झांसा देकर छात्रावास से नोएडा के सेक्टर-27 ले आया।
यहां दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। इस बीच उसने दो बार युवती का गर्भपात भी करवाया। इसके बाद शादी की बात से मुकर गया।
युवती ने आरोप लगाया कि जब उसने शादी का दबाव डाला तो तो उसने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने थाना सेक्टर-20 पुलिस से शिकायत की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।