{"_id":"599063494f1c1ba4488b460c","slug":"girl-ran-away-from-gb-road-police-arrested-the-one-who-forcefully-made-girls-to-do-prostitution","type":"story","status":"publish","title_hn":"GB रोड से बच निकली लड़की, जबरन देह व्यापार करवाने वाली महिला को किया अरेस्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
GB रोड से बच निकली लड़की, जबरन देह व्यापार करवाने वाली महिला को किया अरेस्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 14 Aug 2017 04:49 PM IST
विज्ञापन
जीबी रोड पर स्थित कोठा(सांकेतिक चित्र)
- फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली महिला आयोग ने जीबी रोड के एक कोठे से देह व्यापार करने वालों की चंगुल से बच निकली नेपाल की एक लड़की की एफआईआर दर्ज कराई है। लड़की से जबरन काम करवाने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
शनिवार शाम एक एनजीओ ने इसे लेकर दिल्ली महिला आयोग से मदद मांगी थी। आयोग की अध्यक्ष स्वाति जयहिंद ने इसके लिए एक टीम बनाई। आयोग की टीम ने लड़की से बात की। पीड़िता की आपबीती सुनकर टीम उसे लेकर पुलिस स्टेशन गई।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस की मदद से छापेमारी कर आरोपी महिला का गिरफ्तार कर लिया गया। स्वाति जयहिंद के मुताबिक, जीबी रोड पर अच्छी नौकरी का लालच देकर देश के गरीब इलाकों व नेपाल जैसे देशों से लड़कियों को लाया जाता है, लेकिन दिल्ली पहुंचने पर उन्हें देह व्यापार में ढकेल दिया जाता है।
विज्ञापन