मुस्लिम प्रेमी से शादी के लिए किया IS में भर्ती का नाटक
भारतीय सेना एक सेवानिवृत्त अधिकारी बेटी और डीयू की पूर्व छात्रा, जिस पर इस्लामिक स्टेट(आईएस) से प्रभावित होने और उसमें शामिल होने की इच्छा रखने की बात कही जा रही थी, वो असल में गलत निकली।
डीयू की पूर्व छात्रा का वास्तव में आईएस से कोई लेना देना है नहीं बल्कि ये मामला तो उससे बहुत अलग है। पता चला है कि हिंदू परिवार की इस लड़की को किसी लड़के से प्यार था।
वह लड़का मुस्लिम है और लड़की के माता-पिता दोनों की शादी की इजाजत नहीं दे रहे थे और इसी कारण लड़की ने ये सारा नाटक किया। यह बात युवती ने इस इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारियों को पूछताछ के दौरान बताईं।
माता-पिता से खफा होकर उठाया ऐसा कदम
इस लड़की ने अधिकारियों को बताया कि वो मुस्लिम प्रेमी से शादी करना चाहती थी लेकिन माता-पिता ने मना कर दिया जिससे उसे बहुत गुस्सा आया। इसी गुस्से में उसने आईएस की गतिविधियों और इस्लाम के बारे में नेट पर पढ़ना शुरू कर दिया।
लड़की से पूछताछ में लगे आईबी अधिकारियों का तो ये भी कहना है कि उसके प्रेमी ने भी उसे भड़काया और इन मुद्दों से जुड़ी कई बातें भी शेयर कीं। एक अधिकारी ने लड़की से हुई पूछताछ के बारे में बताते हुए कहा कि आईबी को शक है कि लड़की के प्रेमी का आईएस या उस जैसे ही किसी कट्टरपंथी संगठन के साथ संपर्क हो।
दरअसल ये बात करीब ढाई महीने पहले की है जब लड़की के पिता ने उसके लैपटॉप को देखा था और पाया था कि उनकी बेटी आईएस से संबंधित जानकारियां ढूंढती है, तब वो काफी चौंक गए थे और उन्होंने बेटी की इस हरकत की जानकारी एनआई को दी। बाद में एनआईए ने इस मामले को आईबी को सौंप दिया।
प्रेमी को तलाश रही है आईबी
आईबी के एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि उन्हें लड़की के खिलाफ कुछ भी संदेहास्पद नहीं मिला है। उन्होंने पूछताछ और काउंसिलिंग से उसकी कट्टरता खत्म कर दी है।
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि लड़की किसी भी आईएस सदस्य के साथ संपर्क में नहीं थी। उसने जो भी किया उन सब का कारण माता-पिता से नाराजग थी।
25 साल की यह लड़की एक हिंदू परिवार से संबंध रखती है। उसके पिता सेना के रिटायर्ड अधिकारी हैं। युवती की तमन्ना पत्रकार बनने की थी और उसने अपने स्नातक की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से की है।
जब लड़की पोस्टग्रैजुएशन की पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया गई थी तो वहां पढ़ रहे मुंबई के ही मुस्लिम युवक से उसे प्यार हो गया था। अब जबकी भारतीय खुफिया एजेंसियों को लड़की के प्रेमी पर संदेह है तो एजेंसियां उसके बारे में ऑस्ट्रेलिया के संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर ही हैं।