{"_id":"667e68398ee24d0db2037e69","slug":"girl-murdered-after-gang-misdeed-in-narela-area-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में क्रूरता: 10 साल की बच्ची को किया अगवा, सामूहिक दुष्कर्म के बाद उतारा मौत के घाट; सिर कूचलकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में क्रूरता: 10 साल की बच्ची को किया अगवा, सामूहिक दुष्कर्म के बाद उतारा मौत के घाट; सिर कूचलकर हत्या
Fri, 28 Jun 2024 01:07 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 28 Jun 2024 01:07 PM IST
सार
बच्ची के घर के आसपास के लोगों ने बताया कि बच्ची को पड़ोस में रहने वाले राहुल के साथ देखा गया था, पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि बच्ची को अगवा करने के बाद उसने अपने दोस्त देवदत के साथ मिलकर सामूहिक सामूहिक दुष्कर्म कर बच्ची की हत्या की है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नरेला इलाके में 10 साल की बच्ची को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्ची रात में खाना खाने के बाद गायब हो गई थी। तलाशी के दौरान देर रात बच्ची का शव एक खाली प्लॉट में मिला। बच्ची की सिर कुचलकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने अगवा कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। बच्ची के घर के आसपास के लोगों ने बताया कि बच्ची को पड़ोस में रहने वाले राहुल के साथ देखा गया था, पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि बच्ची को अगवा करने के बाद उसने अपने दोस्त देवदत के साथ मिलकर सामूहिक सामूहिक दुष्कर्म कर बच्ची की हत्या की है।
विज्ञापन
पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म और पोक्सो धारा जोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी नरेला के अलग अलग फैक्टरी में काम करते है, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर जांच कर रही है।
विज्ञापन