फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Girl misdeed by e rickshaw driver in Delhi s Hazrat Nizamuddin area

ई-रिक्शा चालक की दरिंदगी: रुपयों का लालच देकर लड़की को सुनसान जगह ले जाकर किया दुष्कर्म, फिर छोड़ आया इस जगह

Sat, 20 Aug 2022 10:25 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 20 Aug 2022 10:25 PM IST
सार

मासूम का परिवार बेघर है और दरगाह के पास सड़क पर रहता है। शुक्रवार शाम को मासूम अपने दो छोटे बहन-भाई के साथ सड़क पर खेल रही थी। उसी दौरान आरोपी ई-रिक्शा चालक चांद वहां पहुंचा। उसने बातचीत के बाद मासूम को पैसे देने की बात कर ई रिक्शा में बैठा लिया और सुनसान जगह ले जाकर वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Girl misdeed by e rickshaw driver in Delhi s Hazrat Nizamuddin area
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दक्षिण-पूर्व दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन इलाके में 10 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पैसे देने का लालच देकर आरोपी मासूम को ई-रिक्शा में बिठाकर सुनसान जगह ले गया और वहां वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद फरार हो गया। पुलिस ने पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान कर ली है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

मासूम का परिवार बेघर है और दरगाह के पास सड़क पर रहता है। शुक्रवार शाम को मासूम अपने दो छोटे बहन-भाई के साथ सड़क पर खेल रही थी। उसी दौरान आरोपी ई-रिक्शा चालक चांद वहां पहुंचा। उसने बातचीत के बाद मासूम को पैसे देने की बात कर ई रिक्शा में बैठा लिया। और सुनसान जगह ले गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मासूम को उसके भाई-बहन के पास छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मासूम ने रोते हुए सारी बात अपनी मां को बताई। बाद में पुलिस को खबर दी गई। बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ई-रिक्शा चालक है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। मासूम की काउंसलिंग कराई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed