फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girl kidnapped from college gate in gurgaon

दिनदहाड़े कॉलेज गेट से घसीटकर किया छात्रा को अगवा

Mon, 28 Dec 2015 02:48 PM IST
Updated Mon, 28 Dec 2015 02:48 PM IST
विज्ञापन
girl kidnapped from college gate in gurgaon

दिल्ली से सटे गुडगांव में आज एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। खबर है कि गुड़गांव के एक कॉलेज गेट के सामने से सोमवार को एक छात्रा का अपहरण कर लिया गया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि छात्रा का अपहरण दिनदहाड़े ही सबके सामने किया गया। यह मामला डीएसडी कॉलेज का है। छात्रा भी डीएसडी कॉलेज में पढ़ती है और यह हादसा भी उसी के सामने ही हुआ।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बदमाशों ने कॉलेज के गेट के सामने से लड़की को जबरदस्ती घसीटकर गाड़ी में डाल दिया। छात्रा के अपहरण के लिए चार बदमाशों ने काले रंग की स्विफ्ट कार का इस्तेमाल किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना नंबर वाली गाड़ी का हुआ इस्तेमाल

girl kidnapped from college gate in gurgaon

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जांच में जुट गई। पुलिस के मुताबिक वारदात को अंजाम देने में चार बदमाश शामिल थे जो बिना नंबर वाली काले रंग की स्विफ्ट गाड़ी में सवार थे।

पुलिस को अभी तक गाड़ी या छात्रा का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद जबरदस्त आक्रोश है।

चश्मदीदों के अनुसार बदमाश आए और छात्रा को घसीटकर कार में ले गए। हालांकि छात्रा ने अपने आप को बचाने की बहुत कोशिश की और अपने आप को बचाने के लिए गाड़ी के शीशे पर पांव भी मारे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed