फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Girl going to college kidnapped in faridabad

मेट्रो स्टेशन से कॉलेज जा रही युवती को सरेआम किया अगवा

Tue, 25 Aug 2015 05:25 PM IST
Updated Tue, 25 Aug 2015 05:25 PM IST
विज्ञापन
Girl going to college kidnapped in faridabad

फरीदाबाद में कॉलेज जाने के लिए सहेली के साथ बदरपुर मेट्रो स्टेशन पहुंची युवती को कार सवार दो युवक अगवा कर एनआईटी पांच ले आए। यहां एक कमरे में बंधक बनाकर युवती के साथ मारपीट की गई।

विज्ञापन


हमलावर ने धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया। सहेली की सूचना पर हरकत में आई पुलिस भी आनन-फानन मौके पर पहुंच गई। मुख्य आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने उसके साथी को गिरफ्तार कर किया है। परिजनों ने युवती के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

 
भूपानी थाना क्षेत्र में रहने वाली 18 वर्षीय युवती दिल्ली स्थित एक कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। पास ही रहने वाली सहेली भी उसके साथ कॉलेज में पढ़ती है। मंगलवार की सुबह दोनों सहेलियां कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहेली का भाई अपनी कार से दोनों को छोड़ने बदरपुर बॉर्डर मेट्रो स्टेशन गया था। दोनों को छोड़कर वह चला गया। पुलिस के मुताबिक यहां इन दोनों को एक कार में एनआईटी पांच में रहने वाला विपुल चोपड़ा और उसका दोस्त अनुराग मिले।

सहेली को धक्का मार धकेला

Girl going to college kidnapped in faridabad

विपुल ने दोनों को कुछ बात करने के बहाने रोक लिया। उसने दोनों को कार में बैठने को कहा। युवती कार में बैठ गई। जैसे ही सहेली बैठने को हुई, विपुल ने उसे धक्का मार कर गिरा दिया और कार भगा दी।

सहेली ने 100 नंबर पर और अपने भाई को फोन कर घटना की जानकारी दी। इस पर बदरपुर पुलिस, क्राइम ब्रांच बदरपुर और सराय ख्वाजा पुलिस सक्रिय हो गईं। अगवा की गई युवती के मोबाइल की लोकेशन एनआईटी पांच की सड़कों पर मिली।

कुछ देर बाद मोबाइल की लोकेशन एक घर में मिली। पुलिस ने काफी देर घर का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।

खिड़की के शीशे तोड़कर पुलिस अंदर घुसी तो अंदर युवती लहूलुहान हालत में अचेत पड़ी मिली, दो युवक पिछले दरवाजे से भागते दिखे।

परिजनों ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

Girl going to college kidnapped in faridabad

एक को दौड़ाकर पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा भाग गया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम अनुराग मेहरा और भागने वाले का विपुल चोपड़ा बताया। युवती को अगवा करने में अनुराग की कार का इस्तेमाल किया गया था, वह भी बरामद कर ली गई।

इस दौरान युवती के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उसे नीलम-बाटा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवती के परिजनों ने उसके साथ दुष्कर्म का आरोप भी लगाया।

प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां दिल्ली पुलिस ने उसका मेडिकल चेकअप कराया। एसीपी सरिता विहार निधिन वाल्सन ने बताया मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed