{"_id":"471cef9efba69117ebdcf568790ef556","slug":"girl-first-escape-from-home-and-now-from-child-care-centre-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले घर से भागी, अब चाइल्ड केयर सेंटर से भी गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले घर से भागी, अब चाइल्ड केयर सेंटर से भी गायब
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sat, 22 Aug 2015 03:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा कासना स्थित गामा-वन के एक चाइल्ड केयर सेंटर से किशोरी भाग गई। कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करा दी गई है। कासना पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वह शाहजहांपुर से परिजनों से नाराज होकर भाग गई थी और मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर ग्रेनो की एक युवती को मिली थी। युवती ने उसे इकोटेक थर्ड पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने किशोरी को चाइल्ड केयर प्रबंधन को सौंप दिया था। वहां से वह फिर भाग गई। परिजन अब कोतवाली में डेरा डाले हुए हैं।
शाहजहांपुर से एक किशोरी मां से इस बात पर नाराज हो गई कि उन्होंने बकरी के बच्चे को डंडा मार दिया था। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर ग्रेनो के डेरीन गांव निवासी एक युवती को वह मिली थी।
विज्ञापन
उसने युवती से कहा था कि उसकी मां ने पीटकर उसे घर से भगा दिया है। अगले दिन उसने किशोरी को इकोटेक थर्ड थाना पुलिस को सौंप दिया।
बृहस्पतिवार रात को जब परिजन ग्रेटर नोएडा पहुंचे तो पता चला कि किशोरी सेंटर से भाग गई है। इंस्पेक्टर अनिल प्रताप सिंह का कहना है कि किशोरी की तलाश के लिए दो से तीन टीमें भेजी गई हैं।