{"_id":"5cb93490bdec2213e80718ed","slug":"girl-farewell-after-marriage-then-his-brother-commit-suicide","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इधर बहन की उठी डोली, उधर भाई ने की खुदकुशी, पढ़ें क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इधर बहन की उठी डोली, उधर भाई ने की खुदकुशी, पढ़ें क्या है पूरा मामला
Fri, 19 Apr 2019 09:34 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसैना
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 19 Apr 2019 09:34 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में बहन की डोली उठने के बाद भाई ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी पर शादी वाले घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए उसका अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, पुलिस मामले से अनभिज्ञता जता रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी एक व्यक्ति की बेटी की शादी बुधवार को थी। नोएडा से युवती की बरात आई थी। युवती का भाई भी नोएडा में ही रहकर ऑटो चलाता था। वह शादी वाले दिन ही घर आया था। युवक की पत्नी बच्चों के साथ कस्बे में रहती है।
विज्ञापन
Trending Videos
कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी
बताया जा रहा है कि युवक का दो दिन पूर्व किसी बात को लेकर उसकी पत्नी से झगड़ा चल रहा था। पति ने बात करने की कोशिश की तो पत्नी ने नजरअंदाज कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह युवक ने बहन की विदाई के बाद सुबह करीब छह बजे कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने जब युवक को फंदे से झूलता देखा तो हड़कंप मच गया।
आनन फानन में परिजनों ने उसे फंदे से उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
आनन फानन में परिजनों ने उसे फंदे से उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।