{"_id":"66aa1b62a04bcc8285059506","slug":"girl-dies-after-getting-trapped-in-belt-of-flour-kneading-machine-in-delhi-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: आटा गूंथने वाली मशीन के पट्टे में फंसकर बालिका की मौत, मोमोज शॉप पर काम करती थी प्रवेस; दुकान हुई सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: आटा गूंथने वाली मशीन के पट्टे में फंसकर बालिका की मौत, मोमोज शॉप पर काम करती थी प्रवेस; दुकान हुई सील
Wed, 31 Jul 2024 04:39 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 31 Jul 2024 04:39 PM IST
सार
दिल्ली में एक बालिका की आटा गूंथने वाली मशीन के पट्टे में फंसकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर दुकान को सील कर दिया। वहीं, हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
विस्तार
रोहिणी जिला के बेगमपुर स्थित नवीन विहार इलाके में मंगलवार शाम एक हादसे में आटा गूंथने वाली मशीन में फंसकर किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की शिनाख्त प्रवेश (15) के रूप में हुई है। किशोरी मोमोज, स्प्रिंग रोल और सोया चाप बनाने की फैक्टरी में काम करती थी। हादसे के समय वह मशीन पर आटा गूंथने का काम कर रही थी।
विज्ञापन
इस बीच वह हैवी मशीन की बेल्ट में फंसकर उसमें लिपट गई। उसका आधा शरीर मशीन की बेल्ट में फंस गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में किसी तरह किशोरी को मशीन से निकालकर नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने छानबीन के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
प्रवेश के परिजनों ने फैक्टरी मालिक पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने छानबीन के बाद लापरवाही से मौत और जेजे एक्ट के तहत मामा दर्ज कर आरोपी फैक्टरी मालिक राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। बेगमपुर थाना पुलिस बाकी लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से बदायूं, यूपी की रहने वाली प्रवेश परिवार के साथ नवीन विहार इलाके में किराये के मकान में रहती थी। इसके परिवार में पिता कुंवरपाल, मां मिथिलेश और पांच बहनें हैं। कुंवरपाल सिलाई का काम करता है जबकि उसकी मां भी छोटा-मोटा काम करती है। प्रवेश पास में ही मोमोज बनाने की फैक्टरी में काम करती थी।
मंगलवार को भी वहां फैक्टरी में काम कर रही थी। इस दौरान शाम करीब 7.00 बजे वह मशीन से आटा गूंथ रही थी। तभी किसी तरह वह मशीन की बेल्ट में फंस गई। उसके धड़ का अगला हिस्सा मशीन में चला गया। इसकी वजह से वह अचेत हो गई। शाम करीब 7.18 बजे पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह मशीन से किशोरी को निकाला और अस्पताल भेजा, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। खबर मिलने के बाद परिवार वहां पहुंचा तो आरोपी फैक्टरी मालिक ने उनके साथ भी बदसलूकी की। परिवार ने बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मारता-पीटता था फैक्टरी मालिक, 12 घंटे कराता था काम.
हादसे के बाद प्रवेश की मां मिथिलेश ने फैक्टरी मालिक पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि मालिक जानबूझकर उनकी बेटी से 12 से 14 घंटे काम करवा रहा था। परिवार की माली हालत ठीक नहीं है। इसलिए वह बेटी को मजबूरी में काम के लिए भेजते थे। आरोपी सप्लाई में देरी की बात कर काम करवाता था। उनकी बेटी शारीरिक रूप से काफी कमजोर थी। कई बार को मालिक बेटी को खाना खाने का भी समय नहीं देता था।
हत्या का लगाया आरोप
परिवार का आरोप है कि उनकी बेटी हादसे का शिकार नहीं हो सकती है। उसकी हत्या की गई है। आरोपी ने खुद फोन करके हादसे की जानकारी दी थी। परिवार जब वहां पहुंचा तो जुबान बंद रखने के नाम पर उनके साथ मारपीट की गई। पुलिस को बाद में खबर दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में शव को कब्जे में लिया गया।