{"_id":"5bd548ccbdec2269651f279a","slug":"girl-body-found-in-trolley-bag-near-yamuna-biodiversity-park-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: ट्रॉली बैग में मिला 8 साल की बच्ची का शव, गले पर लिपटा मिला रुमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: ट्रॉली बैग में मिला 8 साल की बच्ची का शव, गले पर लिपटा मिला रुमाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 28 Oct 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
Demo Pic
वेलकम इलाके से अगवा कर 11 वर्षीय मासूम की हत्या कर दी गई। रविवार सुबह तिमारपुर इलाके में बायोडायवर्सिटी पार्क के पास एक बैग में मासूम का शव बरामद हुआ। गला घोंटकर उसकी हत्या की गई थी। मृतका के गले पर रुमाल लिपटा हुआ मिला है। पुलिस ने उसकी शिनाख्त भी कर ली है। परिजनों ने 6 दिन पहले उसके अपहरण का मामला दर्ज कराया था। पुलिस आशंका जता रही है कि शनिवार रात के समय कहीं और उसकी उसकी हत्या कर शव को तिमारपुर इलाके में ठिकाने लगाया गया। वेलकम थाना पुलिस ने अपहरण के अलावा हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शुरूआती जांच में बच्ची के साथ दुष्कर्म होने जैसी कोई बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मृतका परिवार के साथ गली नंबर-1, छज्जूपुर, बाबरपुर में रहती थी। वह घर के पास ही एक पड़ोसी के मकान में कुरान पढ़ने जाती थी। 22 अक्तूबर सुबह 10.30 वह पढ़ने के लिए घर से निकली पर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने पड़ोसी से पूछा तो उसने बताया कि दोपहर 1.00 वह पढ़कर घर के लिए निकल गई थी। उसी दिन शाम को परिवार ने वेलकम थाने में मासूम के अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया। इधर, रविवार सुबह उत्तरी जिला के तिमारपुर में सुबह करीब 7.30 बजे स्थानीय लोगों ने एक लावारिस बैग कर पुलिस को सूचना दी। वहां पहिये वाला बैग बायोडायवर्सिटी पार्क की दीवार के पास पड़ा था। पुलिस ने बैग खोला तो उसमें मासूम बच्ची का शव था। खबर मिलते ही उत्तरी-जिला पुलिस उपायुक्त नूपुर प्रसाद मौके पर पहुंची। छानबीन के बाद शव को सब्जी मंडी मोर्चरी भेज दिया गया। मृतका के परिवार में पिता आबिद खान, मां जन्नत खान, व चार भाई-बहन हैं। सिमरन का पिता वेल्डिंग का काम करता था।
विज्ञापन
परिवार को पड़ोसी व टीवी से मिली जानकारी
मृतका के ताऊ हसीन खान ने बताया कि रविवार सुबह वह चौक पर गए तो उन्हें एक दुकानदार ने बताया कि तिमारपुर में बैग में एक बच्ची का शव बरामद हुआ है। परिवार ने टीवी चलाकर देखा तो शव मिलने की बात सही थी। हसीन व बच्ची का पिता सब्जी मंडी मोर्चरी पहुंचे। दोपहर करीब 1.00 बजे परिवार ने शव की पहचान की। सोमवार को मासूम के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
परिवार की नहीं थी किसी से दुश्मनी
हसीन खान ने बताया कि उनके परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। परिवार की माली हालत भी ठीक नहीं है। ऐसे में कोई रुपयों के लिए उसको अगवा नहीं करेगा। परिवार के पास कोई फिरौती की कॉल भी नहीं आई। परिवार ने पुलिस से हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। मृतक की शिनाख्त होने के बाद परिवार का रोते-रोते बुरा हाल है।
शुरूआत में अपहरण का मामला दर्ज किया गया था, अब वेलकम थाने में हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
अतुल कुमार ठाकुर, उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त