फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girl assault in delhi school, accused tried to molest a day before too, school negligence came out

बच्ची से दुष्कर्मः स्कूल प्रशासन की लापरवाही आई सामने, आरोपी ने 1 एक दिन पहले भी की थी ऐसी हरकत

Sat, 11 Aug 2018 11:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 11 Aug 2018 11:13 AM IST
विज्ञापन
girl assault in delhi school, accused tried to molest a day before too, school negligence came out
girl assault in delhi school - फोटो : अमर उजाला

गोल मार्केट स्थित एनडीएमसी के सरकारी स्कूल में आरोपी इलेक्ट्रीशियन राम आसरे ने कई दिन से मासूम को अपना शिकार बनाने की कोशिश में था। उसने बुधवार से पहले भी एक बार बच्ची से जबरदस्ती की कोशिश की थी लेकिन कामयाब नहीं हो पाया था।

विज्ञापन


पुलिस को जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी राम आसरे ने एक दिन पहले मंगलवार को भी बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की थी लेकिन उस दिन बच्ची उसके चंगुल से खुद को छुड़ाकर भागने में कामयाब हो गई थी।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि मंगलवार को हुई इस खींचतान के बाद बच्ची के शर्ट का बटन टूट गया था और जब बच्ची की मां ने उससे इस बारे में पूछा तो वह इतनी डरी थी कि उसने मां को कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर अगले दिन इलेक्ट्रिशियन ने मौका पाकर बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया। जब बच्ची ने उसे रोका तो आरोपी ने उस पर थप्पड़ ही थप्पड़ बरसाए और किसी को कुछ भी बताने से मना किया।

आरोपी इलेक्ट्रीशियन राम आसरे ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को उस समय अंजाम दिया, जब वह स्कूल के ग्राउंड में अकेली थी।

स्कूल प्रशासन ने चार घंटे तक पुलिस को सूचना नहीं दी

girl assault in delhi school, accused tried to molest a day before too, school negligence came out

दूसरी तरफ मामला जब स्कूल प्रशासन के संज्ञान में आया, तो करीब चार घंटे तक पुलिस को सूचना नहीं दी। पीड़ित छात्रा के चाचा ने पुलिस को सूचना दी।

घटना के बाद पीड़ित परिवार सदमे में है। परिजन असमंजस में हैं कि वह बच्चियों को स्कूल भेजे या नहीं। नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पीड़ित बच्ची व उसकी दो बड़ी बहनें भी इसी स्कूल में पढ़ती हैं।

बड़ी बहनें चौथी व छठी कक्षा में पढ़ती हैं। तीनों बहनें वैन से सदर बाजार स्थित घर से स्कूल आती-जाती हैं। पीड़ित छात्रा की छुट्टी दोपहर डेढ़ बजे हो जाती है, जबकि बहनों की दो बजे छुट्टी होती है।

बच्ची काफी देर तक पंप हाउस में पड़ी रही

girl assault in delhi school, accused tried to molest a day before too, school negligence came out
girl assault in delhi school - फोटो : अमर उजाला
वह सवा दो बजे तक बाहर आती हैं। वैन वाला सवा दो बजे के बाद आता है। ऐसे में पीड़ित बच्ची डेढ़ बजे से सवा दो बजे स्कूल ग्राउंड में खेलती रहती है। स्कूल में कैंटीन के पास झूले हैं। बच्ची उन पर झूलती रहती है।

बुधवार को भी वह झूल रही थी। आरोपी इलेक्ट्रीशियन ने इसी समय का फायदा उठाया और उसे उठाकर पंप हाउस में ले गया। आरोपी ने पंप हाउस में मासूम के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची काफी देर तक पंप हाउस में पड़ी रही।

स्कूल प्रशासन ने पुलिस को नहीं दी सूचना
छात्रा के एक रिश्तेदार ने बताया कि माता-पिता बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे छात्रा को स्कूल लेकर पहुंचे। परिजनों की शिकायत पर स्कूल प्रशासन ने अपने स्तर पर जांच शुरू की, मगर स्कूल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को देना उचित नहीं समझा। बच्ची के चाचा ने बृहस्पतिवार दोपहर साढ़े बारह बजे इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed