15वीं मंजिल से प्रेमी-प्रेमिका ने लगाई छलांग, सीसीटीवी में हुआ कैद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनगर एक्सटेंशन स्थित लॉरेल नेक्स्ट सोसायटी में शनिवार को एक टावर की 15वीं मंजिल से कूदकर प्रेमी-प्रेमिका ने आत्महत्या कर ली। पहले प्रेमिका ने छलांग लगाई। युवती की मदद के लिए गार्ड चला तो बाद में कूदा प्रेमी गार्ड के ऊपर आकर गिरा। प्रेमी-प्रेमिका की मौके पर ही मौत हो गई। गार्ड गंभीर रूप से घायल है। उसका आईसीयू में इलाज चल रहा है।
बागपत के खेकड़ा इलाके कस्बे का रहने वाला विशाल उर्फ विक्की (28) सिहानी गांव में अपनी मां अनीता के साथ किराए के मकान में रहता था। वह कारपेंटर का काम करता था। उसका भोपुरा निवासी एक युवती के साथ कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
शनिवार दोपहर दो बजे विक्की युवती को लेकर सोसायटी की 15वीं मंजिल पर पहुंचा। लिफ्ट से ऊपर जाते समय सीसीटीवी में दोनों ऊपर जाते नजर आ रहे हैं। दोनों करीब डेढ़ घंटे 15वीं मंजिल पर एक खुले फ्लैट में रहे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अपराह्न 3:31 बजे पहले युवती ने छलांग लगाई। पास में बैठा गार्ड देवेंद्र मदद के लिए दौड़ा। इससे पहले कि गार्ड युवती को उठा पाता, युवक गार्ड के ऊपर आ गिरा। युवती और विक्की की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
गार्ड को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सीओ सेकेंड आतिश कुमार सिंह का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है। संभवत: दोनों के बीच कहासुनी के बाद दोनों ने खुदखुशी की है।