फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Girl accused of sexual assault on pretext of marriage

पीड़िता की आपबीती: एक दिन वो कमरे में आ गया और दुष्कर्म किया, पर इस भरोसे में साथ रहने लगी, फिर आया जून का आठवां दिन

Tue, 12 Jul 2022 08:41 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 12 Jul 2022 08:41 PM IST
सार

दिल्ली में एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी के पिता से बात की। उसके पिता ने फोन पर गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस को अपनी आपबीती बताई है।

विज्ञापन
Girl accused of sexual assault on pretext of marriage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सुभाष प्लेस इलाके में एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि उसने पुलिस से मामले की शिकायत की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता के ट्विटर पर लिखने के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल ने मामले का संज्ञान लिया और पीड़िता को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर ट्वीट को दिल्ली पुलिस आयुक्त को टैग किया। उसके बाद सुभाष प्लेस थाना पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पीड़िता शकूरपुर इलाके में रहती है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि उसके घर के सामने मूलत: मधुबनी बिहार का रहने वाला एक युवक रहता था। वह मल्टी नेशनल कंपनी में काम करता था। युवती का आरोप है कि आमने-सामने रहने के दौरान दोनों की जान पहचान हुई। एक दिन आरोपी उसके कमरे में आकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने शादी का आश्वासन दिया। उसके बाद दोनों सहमति संबंध में रहने लगे। इस दौरान वह गर्भवती हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने बहला फुसलाकर उसका गर्भपात करवा दिया। दूसरी बार गर्भवती होने पर वह शादी करने से आनाकानी करने लगा। पीड़िता ने आरोपी के पिता से बात की। उसके पिता ने फोन पर गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। 


 
विज्ञापन

8 जून को आरोपी कमरे पर आया और मारपीट करके चला गया। पीड़िता का आरोप है कि उसने पुलिस से शिकायत की। पुलिस उसे नेताजी सुभाष प्लेस थाने ले गई। लेकिन वहां उसकी बात नहीं सुनी गई। 11 जुलाई को उसने ट्विटर पर अपनी बात लिखकर थाने से जाने के दौरान का वीडियो अपलोड किया। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने युवती को ट्विटर पर कार्रवाई का भरोसा दिया। 


 

उत्तर पश्चिम जिला के आला अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता थाने पहुंची थी। उसकी शिकायत पर काउंसलर को बुलाया गया था। लेकिन काउंसलर के थाने पहुंचने से पहले पीड़िता थाने से चली गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवती की शिकायत को थाने की डायरी में दर्ज कर लिया गया था। पुलिस पीड़िता से संपर्क कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed