फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gigolo in Delhi Stranger woman cheated young man by messaging him

हेलो! महिला या लड़कियों में रखते हो दिलचस्पी: अजनबी औरत ने नाम और उम्र-वजन के बारे में पूछा, फिर दिया ऐसा ऑफर

Thu, 08 Jun 2023 07:42 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 08 Jun 2023 07:42 PM IST
सार

पीड़ित युवक का आरोप है कि फेसबुक मैसेंजर पर रितिका नाम की महिला का मैसेज आया। चैट करने पर महिला ने नाम, उम्र, लंबाई और वजन के बारे में पूछा। इसके बाद उसे मोबाइल नंबर दिया और व्हाट्सएप कॉल करने के लिए कहा।

विज्ञापन
Gigolo in Delhi Stranger woman cheated young man by messaging him
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली के त्रिनगर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां फेसबुक के जरिये एक महिला ने त्रिनगर में रहने वाले युवक को जिगोलो बनाने का झांसा देकर रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर सेल मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में युवक ने बताया कि 25 मार्च को फेसबुक मैसेंजर पर रितिका नाम की महिला का मैसेज आया। चैट करने पर महिला ने नाम, उम्र, लंबाई और वजन के बारे में पूछा। इसके बाद उसे मोबाइल नंबर दिया और व्हाट्सएप कॉल करने के लिए कहा। फोन करने पर महिला ने उससे पूछा कि वह महिलाओं या फिर लड़कियों में से किसमें दिलचस्पी रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे सवाल करने के बाबत पूछे जाने पर रितिका ने कहा कि वह लड़कों को जिगोलो बनाती है। इसके एवज में उसे 13 से 15 हजार रुपये मिलेंगे। इसके बाद रितिका ने उसे कुछ लड़कियों के फोटो भेजे। युवक को झांसे में लेने के बाद महिला ने क्यूआर कोड भेजा और दो हजार रुपये जमा करवा लिए।

विज्ञापन

फिर एक महिला का नाम बताया और उससे पंजाबी बाग के एक होटल में मिलने की बात कही। उसकी बातों में आकर पीड़ित ने क्यूआर कोड पर पैसे भेजने की कोशिश की, लेकिन भुगतान नहीं हुआ।  इसके बाद महिला ने उसे दूसरा नंबर दिया और पेटीएम करने के लिए कहा। इसके बाद महिला ने पहले कमीशन के 820 रुपये व सदस्यता के लिए 1000 रुपये जमा करने के लिए कहा।

युवक ने 1820 रुपये एक पेटीएम नंबर पर भेज दिए। इसके बाद महिला ने व्हाट्सएप की सारी चैट डिलीट कर दी। पीड़ित ने महिला से व्हाट्सएप के जरिये बात की और धोखा देने व ठगने का आरोप लगाया। इस पर महिला धमकाने लगी। ठगी का अहसास होने के बाद युवक ने पुलिस से शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed