फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gift of permanent jobs for sanitation workers; 5,750 employees to be regularized

Delhi NCR News: सफाई कर्मचारियों को स्थायी नौकरी का तोहफा, 5750 कर्मी पक्के होंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 09:13 PM IST
विज्ञापन
41 कर्मचारियों को मिले नियुक्ति पत्र, 109 मृत कर्मियों के आश्रितों को भी मिली नौकरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली नगर निगम ने 41 दैनिक वेतनभोगी सफाई कर्मचारियों को स्थायी नियुक्ति पत्र सौंपे। साथ ही 5750 दैनिक वेतनभोगी सफाई कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची भी जारी की गई है, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से नियमित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

सिविक सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री और भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने महापौर प्रवेश वाही की मौजूदगी में नियुक्ति पत्र दिए। इस दौरान 109 दिवंगत सफाई कर्मचारियों के आश्रितों को भी करुणामूलक आधार पर नियुक्ति पत्र दिए गए। हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि सफाई कर्मचारी दिल्ली को स्वच्छ और सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नियमितीकरण से कर्मचारियों को नौकरी की स्थिरता के साथ सामाजिक सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन का भरोसा मिलेगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली नगर निगम अगले एक वर्ष में चरणबद्ध तरीके से करीब 9345 सफाई कर्मचारियों को नियमित करने की दिशा में काम करेगा। लक्ष्य है कि निगम का कोई भी कर्मचारी लंबे समय तक अस्थायी न रहे। महापौर प्रवेश वाही ने कहा कि यह केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि सफाई कर्मियों के परिश्रम और सेवा के प्रति सम्मान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed