फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gift of Indirapuram Extension will be given in the new year

नए साल में मिलेगा इंदिरापुरम एक्सटेंशन का तोहफा, मिनटों में पहुंचेंगे नोएडा-दिल्ली

Thu, 24 Oct 2019 06:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 24 Oct 2019 06:56 AM IST
विज्ञापन
Gift of Indirapuram Extension will be given in the new year
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण

जीडीए इंदिरापुरम से सटे महीउद्दीनपुर कनवानी में इंदिरापुरम एक्सटेंशन आवासीय योजना का शहरवासियों को नए साल में तोहफा देगा। नई आवासीय योजना को धरातल पर उतारने पर जीडीए ने काम शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


नियोजन अनुभाग ने इंदिरापुरम एक्सटेंशन में टोटल स्टेशन सर्वे के लिए सेटेलाइट सर्वे शुरू कर दिया है। सर्वे 15 दिनों में पूरा हो जाएगा। सर्वे की रिपोर्ट आते ही नियोजन अनुभाग नई आवासीय योजना के ले-आउट पर काम शुरू कर देगा। ले-आउट तैयार होते ही निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


कनावनी गांव के पास 60 एकड़ जमीन पर जीडीए की इंदिरापुरम एक्सटेंशन योजना लाने की तैयारी है। योजना में मुख्य रूप से एकल यूनिट के आवासीय, व्यावसायिक और स्कूल-कॉलेजों के भूखंड होंगे। इंदिरापुरम एक्सटेंशन की सड़कें 40 फुट से छोटी नहीं होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना की मुख्य और अंदरूनी सड़कें 12 मीटर, 24 और 30 मीटर की होंगी। जीडीए ने 2005 में इंदिरापुरम एक्सटेंशन योजना के लिए महीउद्दीनपुर कनावनी गांव में 280 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया था। बड़े मुआवजे की मांग को लेकर कई लोगों ने कोर्ट का रुख कर लिया।

अधिक आर्थिक भार की संभावना के चलते जीडीए ने विवादित 220 एकड़ जमीन के डिनोटिफिकेशन का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में पास करा शासन को भेज दिया है। अब जीडीए ने अपने पास करीब 60 एकड़ जमीन पर नई आवासीय योजना लाने की योजना पर काम तेज कर दिया है। 30 एकड़ जमीन की योजना किसानों से लैंडपूल पॉलिसी के तहत लेनी है। लेकिन किसानों की सहमति के बाद ही योजना पर आगे बड़ा जा सकेगा।

दिल्ली-नोएडा की पांच से 10 मिनट की दूरी

इंदिरापुरम से सटी जीडीए की विस्तार योजना को लोग हाथोंहाथ लेंगे। आवासीय योजना से दिल्ली व नोएडा पांच से 10 मिनट में पहुंचा जा सकेगा। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे का काम पूरा होने से एनएच-9 पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिलने के बाद दिल्ली के सराय काले खां रेलवे स्टेशन 20 मिनट में पहुंचा जा सकेगा।

वहीं, इंदिरापुरम विस्तार से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कोने तक का सफर जल्द पूरा हो जाएगा। योजना में आवासीय भूखंड आने और अच्छी लोकेशन होने से लोगों को बड़ा लाभ होगा। इंदिरापुरम में वर्तमान भूखंड का सर्किल रेट 50 से 55 हजार प्रति वर्ग मीटर है। ऐसे में योजना में भूखंड इसी के आसपास या फिर ऊपर आने का अनुमान लगाया जा रहा है।

200 से 350 वर्ग मीटर के होंगे भूखंड
जीडीए अधिकारियों के मुताबिक  इंदिरापुरम एक्सटेंशन में मुख्य रूप से एकल यूनिटों के भूखंडों की योजना लाई जाएगी। इसमें 200 वर्ग मीटर, 250, 300 और 350 वर्ग मीटर के भूखंड काटने की योजना है। जीडीए अधिकारियों ने साफ किया है आवासीय भूखंडों में केवल एकल यूनिट के निर्माण की अनुमति दी जाएगी।

नक्शा पास होने से लेकर निर्माण तक कड़ी मॉनीटरिंग की जाएगी। योजना में व्यावसायिक भूखंड होंगे। इसमें स्कूल-कॉलेज, पेट्रोल पंप आदि भूखंड़ों को शामिल किया जाएगा।

नहीं झेलना होगा जाम, 12 से 30 मीटर की होंगी सड़कें
जीडीए की योजना इंदिरापुरम एक्सटेंशन को व्यवस्थित तरीके से बसाने की है। योजना में लोगों को जाम की समस्या नहीं झेलनी पड़े, इसके लिए सड़कों को 12 से 30 मीटर तक का बनाया जाएगा। भविष्य में जाम की समस्या न आए, इसका ले-आउट में विशेष ध्यान दिया जा रहा है। योजना में लोगों को समुचित हरियाली उपलब्ध होगी।

योजना की विभिन्न पॉकेट में छोटे और बड़े कई पार्क बनाए जाएंगे। इसके अलावा नई हरित पट्टियां और सड़कों के बीच सेंट्रल वर्ज भी विकसित होंगी।


कोट...
इंदिरापुरम एक्सटेंशन की जमीन का सेटेलाइट सर्वे शुरू किया गया है। सर्वे से सड़क, नालों, खंभों सहित अन्य निर्माण संबंधी जानकारी हासिल होगी। फिर ले-आउट पर काम शुरू कर दिया जाएगा। - आशीष शिवपुरी, सीएटीपी, जीडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed