फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ghazipur landfill fire news BJP vs AAP Sanjay Singh said all officers are busy in work

Ghazipur Landfill Fire: गाजीपुर में आग पर सियासी बवाल, BJP बोली- ये झूठ का पहाड़; आप ने दिया ये जवाब

Mon, 22 Apr 2024 11:10 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 22 Apr 2024 11:10 AM IST
सार

दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल साइट पर लगी आग अभी तक नहीं बुझी है। वहीं आग पर भाजपा और आम आदमी पार्टी एक दूसरे पर निशाना साध रही है। एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि यह एमसीडी में आम आदमी पार्टी की नीचता को दर्शाता है।

विज्ञापन
ghazipur landfill fire news BJP vs AAP Sanjay Singh said all officers are busy in work
गाजीपुर लैंडफिल साइट पर आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर बने लैंडफिल साइट पर आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि वह आज सुबह तक भी नहीं बुझी। अभी भी दमकल विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी तक आग पर सियासत शुरू हो गई है। 

विज्ञापन

लैंडफिल में लगी आग पर संजय सिंह का जवाब
आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि एमसीडी के सभी अधिकारी इस पर काम कर रहे हैं। दमकल विभाग भी काम कर रहा है। जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीरेंद्र सचदेवा का केजरीवाल पर तंज
वहीं दूसरी तरफ दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा गाजीपुर लैंडफिल साइट पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि यहां के आसपास के जितने लोग हैं उनका जीवन नर्क हो गया है। जब नगर निगम का चुनाव था तब आप ने घोषणा की थी कि वे दिसंबर 2023 तक इसे खत्म कर देंगे। लेकिन अब यहां एक नया पहाड़ खड़ा हो गया है। यहां भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है। यह आग लगती नहीं है, इसके पीछे के कारणों की जांच होनी चाहिए। मैं खुद मयूर विहार में रहता हूं। 
 

विज्ञापन

एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष का आप पर निशाना
भारतीय जनता पार्टी के एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि यह एमसीडी में आम आदमी पार्टी की नीचता को दर्शाता है। लोग धुएं के कारण परेशान हैं। भाजपा के कार्यकाल में यहां 25 मशीनें काम करती थीं। लेकिन आज सिर्फ आधे से ज्यादा काम नहीं कर रही हैं। कचरा बढ़ रहा है। समाधान नहीं निकल रहा है। यह कूड़े का पहाड़ भी है और झूठ का पहाड़ भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed