{"_id":"6a2997a5ec6dbe814d0a8162","slug":"yu-yds-hapur-defeated-greenfield-by-nine-wickets-ghaziabad-news-c-133-1-bul1004-156906-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: युवाईडीएस हापुड़ ने नौ विकेट से ग्रीनफील्ड को दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: युवाईडीएस हापुड़ ने नौ विकेट से ग्रीनफील्ड को दी मात
विज्ञापन
क्रिकेट टूर्नामेंट में गेंदबाजी करता खिलाड़ी। संवाद
बुलंदशहर। खालसा स्कूल में अंडर-12 जूनियर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को युवाईडीएस हापुड़ व ग्रीनफील्ड के बीच मैच हुआ। युवाईडीएस हापुड़ ने नौ विकेट से ग्रीनफील्ड की टीम को पराजित किया।
युवाईडीएस के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ग्रीनफील्ड ने 10 विकेट खोकर 228 रन बनाए। अयान ने 92 रन, श्रेष्ठ वशिष्ठ ने 40 व करण ने 32 रनों का योगदान दिया। युवाईडीएस के गेंदबाज शादान निजाम ने चार विकेट, अर्णव नागर ने तीन विकेट, मोहम्मद फरजान ने दो विकेट और लक्ष्य चौधरी ने एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी युवाईडीएस ने महज एक विकेट खोकर आसानी से 229 रन बना जीत दर्ज कर ली। रौनक ने सर्वाधिक 103 रन, अर्णव नागर ने 74 रन और दर्श पुंडीर ने 18 रन का योगदान दिया। ग्रीनफील्ड के राघव ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
बालाजी क्रिकेट एकेडमी के कोच मुनेश गिरी ने बताया कि अर्णव नागर को मैन ऑफ द मैच और ग्रीन फील्ड टीम के अयान को फाइटर ऑफ द मैच चुना गया। बताया कि बालाजी क्रिकेट एकेडमी, खालौर क्रिकेट एकेडमी, युवाईडीएस क्रिकेट टीम हापुड़ व एसएनएस शिकारपुर सेमीफाइनल में पहुंच गई है।