फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Youths shoot bouncer at point-blank range in the chest; case registered against four.

Ghaziabad News: बाउंसर को युवकों ने सीने पर सटाकर मार गोली, चार पर केस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Youths shoot bouncer at point-blank range in the chest; case registered against four.
लोनी। बॉर्डर थानाक्षेत्र की अमर कॉलोनी निवासी अरुण कुमार बाउंसर को 19 जून की रात दो दोस्तों ने सीने में गोली मारकर घायल कर दिया। अरुण को गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल में उनके भतीजे ने भर्ती कराया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अरुण के दोस्त प्रिंस व तरुण का कुछ युवकों से विवाद हुआ था और उसी रंजिश में गोली मारी गई है। घायल अरुण के भाई मोनू की तहरीर पर पुलिस ने मोंटी, अक्षय धोती, करण सूद और मन्नू आदि पर शुक्रवार रात प्राथमिकी दर्ज की है। हालांकि अभी आरोपी भागे हुए हैं।
विज्ञापन


दर्ज मामले में मोनू ने बताया कि उनका भाई अरुण कुमार दिल्ली स्थित क्लब में बाउंसर है। शुक्रवार रात करीब 11 बजे वह खाना खाने के बाद अपने दोस्त प्रिंस व तरुण के पास गया। वहां से तीनों अंबेडकर चौक पहुंचे और बातचीत करने लगे। आरोप है कि उसी दौरान दो बाइक पर मोंटी, अक्षय धोती, करण सूद और मन्नू पहुंचे। आरोपी करण सूद ने जान से मारने की नीयत से भाई पर तमंचा तानते हुए सीने में गोली मार दी। इसके बाद आरोपी तमंचा लहराते हुए भाग गए। प्रिंस और तरुण ने फोन करके वारदात की जानकारी दी। मौके पर उनका भतीजा सौरभ पहुंचा और तुरंत तरुण को बाइक पर बिठाकर जीटीबी अस्पताल ले गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और जांच शुरू की। मोनू ने पुलिस को बताया कि अरुण की किसी से न तो कोई रंजिश थी और न ही झगड़ा। कुछ दिन पहले प्रिंस व तरुण का करण सूद से विवाद हुआ था और उसमें अरुण ने हस्तक्षेप किया था। आरोप है कि इसी वजह से उनके भाई को गोली मारी गई है। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पुराने विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed