{"_id":"6a548a4165aff7e24c07d109","slug":"youth-shot-dead-following-a-dispute-over-honking-a-bike-horn-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: बाइक का हॉर्न बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद युवक की गोली मार कर हत्या, आरोपी परिवार सहित फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: बाइक का हॉर्न बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद युवक की गोली मार कर हत्या, आरोपी परिवार सहित फरार
Mon, 13 Jul 2026 12:18 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:18 PM IST
सार
एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि शिकायत के आधार पर सोनू, उसके पिता और सोनू की पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजिाबाद में लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के रतिराम कॉलोनी में बाइक का हॉर्न बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक को भी पीट कर घायल किया। दोनों बाइक सवार आरोपी से साइड मांग रहे थे। पुलिस ने मामले में शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। घटना के बाद से आरोपी परिवार सहित फरार है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रतिराम कॉलोनी में विपिन कुमार (22) परिवार के साथ रहते थे। वह पेंट के ब्रश बनाने के कारखाने में काम करते थे। रविवार रात विपिन अपने भाई के साथ बाइक पर बैठकर घर की तरफ जा रहा था। रास्ते में सोनू अपने परिवार के सदस्यों के साथ खड़ा था।
विज्ञापन
आरोप है कि विपिन सोनू से आगे जाने के लिए साइड मांग रहा था। साइड मांगने के लिए विपिन ने बाइक का हॉर्न बजाया। लगातार हॉर्न बजाने को लेकर सोनू और विपिन में झगड़ा हो गया। आरोप है कि सोनू के परिवार के लोग भी आ गए। उन्होंने विपिन और उसके भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी। तभी सोनू ने हथियार से विपिन पर गोली चला दी। गोली विपिन के कमर पर लगी। घटना के बाद विपिन और उसके भाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने विपिन को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि शिकायत के आधार पर सोनू, उसके पिता और सोनू की पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है।