फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Youth drowns while bathing in Ganga Canal with friends

गंगनहर में डूबा सोनू: दोस्तों संग नहाने आया युवक बहा, तलाश जारी; तीन माह में 20 लोगों की जा चुकी जान

Mon, 13 Jul 2026 06:52 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर (गाजियाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर (गाजियाबाद) Published by: Akash Dubey Updated Mon, 13 Jul 2026 06:52 PM IST
सार

मुरादनगर गंगनहर में सोमवार को नहाते समय दिल्ली शाहदरा निवासी सोनू (25) तेज बहाव में बह गया। पुलिस ने निजी गोताखोरों से तलाश कराई, पर कोई सुराग नहीं मिला। अब एनडीआरएफ की भी सहायता मांगी गई है।

विज्ञापन
Youth drowns while bathing in Ganga Canal with friends
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के जिले गाजियाबाद के मुरादनगर में दोस्तों के साथ गंगनहर में नहाने आया युवक तेज बहाव में बह गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने निजी गोताखोरों की मदद से देर शाम तक तलाश कराई, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लग सका। अब उसकी तलाश के लिए एनडीआरएफ की भी सहायता मांगी गई है।

विज्ञापन

एसीपी सुनील कुमार ने बताया कि दिल्ली शाहदरा निवासी सोनू (25) अपने दोस्तों आनंद कुमार और राहुल के साथ सोमवार दोपहर मुरादनगर गंगनहर में नहाने आया था। दोपहर करीब दो बजे नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। युवक के शोर मचाने पर आसपास नहा रहे लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण वह देखते ही देखते पानी में बह गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और निजी गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान शुरू कराया। देर शाम तक चले अभियान के बावजूद युवक का पता नहीं चल सका। एसीपी सुनील कुमार ने बताया कि युवक की तलाश लगातार जारी है। निजी गोताखोरों द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही, युवक की तलाश के लिए एनडीआरएफ को भी पत्र भेजा गया है, ताकि जल्द से जल्द संयुक्त अभियान चलाकर युवक का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन

तीन माह में 20 लोगों की जा चुकी जान
मुरादनगर गंगनहर में लगातार हो रहे हादसे चिंता का विषय बने हुए हैं। पिछले तीन माह में गंगनहर में डूबने से करीब 20 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद लोग चेतावनी और प्रतिबंधों की अनदेखी कर नहर में उतर रहे हैं, जिससे हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed