फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Youth critically injured after being hit by a train in Mussoorie.

गाजियाबाद: मसूरी में ट्रेन की चपेट में आने से युवक गंभीर घायल, दिल्ली रेफर; बाइक और बैग लापता

Sun, 11 Oct 2026 08:15 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद) Published by: Akash Dubey Updated Sun, 11 Oct 2026 08:15 PM IST
सार

गंगनहर रेलवे पुल के पास ट्रेन की चपेट में आने से 32 वर्षीय शाहनवाज गंभीर घायल हो गया। उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया है। घटनास्थल से उसकी बाइक और बैग लापता हैं।

विज्ञापन
Youth critically injured after being hit by a train in Mussoorie.
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मसूरी कस्बा चौकी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर एक युवक ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना गंगनहर रेलवे पुल के पास नूर फार्म के सामने हुई। घायल युवक गाजियाबाद से मुरादाबाद जाने वाले ट्रैक पर बेहोश मिला।

विज्ञापन
Trending Videos

एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घायल युवक 32 वर्षीय शाहनवाज को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डासना ले जाया गया। वहां से उसे जिला संयुक्त अस्पताल रेफर किया गया। चिकित्सकों ने शाहनवाज की गंभीर हालत देखते हुए उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल भेज दिया। उसका इलाज अभी भी वहीं चल रहा है। शाहनवाज के सिर में गंभीर चोट लगी है और वह बोल नहीं पा रहा है। पुलिस को उसकी जेब से एक मोबाइल फोन मिला। पुलिस ने उसके घर पर घटना की सूचना दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहनवाज के रूप में हुई पहचान
रविवार सुबह 11 बजे पुलिस को मसूरी रेलवे पुल के पास युवक के घायल होने की जानकारी मिली। मसूरी पुलिस के उपनिरीक्षक नवीन कुमार, कांस्टेबल खुर्शीद आलम और विकास कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए डासना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। युवक की पहचान शाहनवाज पुत्र शहाबुद्दीन सैफी निवासी जाफर कॉलोनी मसूरी के रूप में हुई है।

विज्ञापन

इंटीरियर कंपनी में करता है काम
घायल युवक की मां चमन ने बताया कि शाहनवाज गुरुग्राम स्थित शर्मा इंटीरियर कंपनी में काम करता है। वह 29 सितंबर से अपने घर मसूरी से गुरुग्राम गया हुआ था। रविवार सुबह शाहनवाज कंपनी से अपनी स्प्लेंडर बाइक पर एक बैग लेकर निकला था। हालांकि, घटनास्थल के आसपास उसकी बाइक या बैग नहीं मिले हैं। पुलिस को केवल उसका मोबाइल फोन बरामद हुआ है। शाहनवाज की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और उसके होश में आने पर ही घटना का पूरा विवरण पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed