{"_id":"6ad7bdb16d01226936016c9f","slug":"youth-climbs-ohe-pole-suffers-burns-from-25000-volt-electric-current-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-1005019-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ओएचई पोल पर चढ़ा युवक, 25 हजार वोल्ट के करंट से झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ओएचई पोल पर चढ़ा युवक, 25 हजार वोल्ट के करंट से झुलसा
विज्ञापन
गाजियाबाद। रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह प्लेटफॉर्म संख्या चार व पांच के बीच एक युवक ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) लाइन के पोल पर चढ़ गया। 25 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। जीआरपी ने रेलवे कंट्रोल से संपर्क कर विद्युत प्रवाह बंद कराया। इसके बाद युवक को पोल से नीचे उतारकर एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
जीआरपी प्रभारी मनोज चौधरी ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब नौ बजे छत्तीसगढ़ निवासी 18 वर्षीय सुरेंद्र प्लेटफॉर्म संख्या चार-पांच के छोर पर लगे ओएचई पोल पर चढ़ने लगा। यात्रियों ने शोर मचाकर उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह ऊपर पहुंच गया और करंट की चपेट में आ गया। इसके बाद वह झुलसकर पोल के ढांचे पर ही लटक गया। इस दौरान हुए धमाके और चिंगारियों से प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों में अफरातफरी मच गई।
जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे। रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना देकर ओएचई लाइन का विद्युत प्रवाह बंद कराया गया। इसके बाद बचाव कार्य शुरू कर युवक को सावधानीपूर्वक नीचे उतारा गया। डॉक्टरों के अनुसार, वह बुरी तरह झुलस चुका है और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।