फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young man was stabbed to death In pigeon dispute

कबूतरबाजी के शौक में गई जान: गाजियाबाद में पड़ोसी ने चाकू से किया लहूलुहान, डॉक्टर बोले- सॉरी...

Fri, 08 Sep 2023 10:42 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 08 Sep 2023 10:42 PM IST
सार

साहिबाबाद में कबूतर के विवाद में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी है। दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में लहूलुहान हालत में घायल अजय को ले परिजन पहुंचे थे। जहां डॉक्टरों ने अस्पताल में अजय को मृत घोषित कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
young man was stabbed to death In pigeon dispute
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

विस्तार

साहिबाबाद के टीलामोड़ के निस्तौली गांव में शुक्रवार दोपहर साढ़े 12 बजे कबूतरों के विवाद में पड़ोसी जोगेंद्र ने घर के पास 32 साल के बिजलीकर्मी अजय की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी उन्हें लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गया था। बहनोई गंगा प्रसाद ने घटना में महिला और एक अन्य युवक के भी शामिल होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी जोगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

निस्तौली गांव में नल की फिटिंग का काम करने वाले महेंद्र ने बताया कि उनके तीसरे नंबर का बेटा अजय कुमार बिजली की फिटिंग के अलावा कबूतर पालते हैं। उनकी पत्नी किरन और डेढ़ साल का बेटा वैभव व पांच महीने की बेटी अंशिका भी है। शुक्रवार सुबह अजय घर के पास काम करने गया था। दोपहर 12 बजे वह खाना खाने आया था। इस बीच पड़ोसी जोगेंद्र के कबूतर उड़कर उनके घर आ गए। अजय इसके बारे में बताने के लिए जागेंद्र के पास गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि जोगेंद्र ने कबूतर के विवाद में कहासुनी शुरू कर दी। मामला बढ़ने पर जोगेंद्र दौड़कर घर से चाकू लेकर आया और अजय की छाती के नीचे गोद दिया। बहनोई गंगा प्रसाद का आरोप है कि घटना में जोगेंद्र के अलावा उसकी मां और अन्य युवक ने साथ दिया। लहूलुहान हालत में तीनों उसे सड़क किनारे छोड़कर भाग गए। इससे पहले महीपाल और मनोज ने विवाद को सुलझाने का प्रयास किया था, लेकिन मामला बढ़ने पर दोनों अलग हट गए थे। घर के पीछे हुई दिनदहाड़े हत्या से लोगों में शोर मच गया। परिवार को इसकी सूचना मिली तो सभी अजय को अस्पताल लेकर दौड़े। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंचे एसीपी और टीलामोड़ पुलिस
दिनदहाड़े हत्या की सूचना पर सहायक पुलिस उपायुक्त शालीमार गार्डन सूर्यबली मौर्य और टीलामोड पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वहां उन्होंने परिजनों की बात सुनी और तत्काल दो टीमों का गठन कर दिया। कुछ देर बाद पुलिस ने आरोपी जोगेंद्र को टीलामोड़ में घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसीपी सूर्यबली मौर्य का कहना है कि आरोपी जोगेंद्र से पूछताछ कर रहे हैं। चाकू भी उसे बरामद हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed