फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Young man sent wife to maid and then got married to girlfriend in bulandshahr

यूपी: पत्नी को मायके भेजा, फिर प्रेमिका से रचा ली शादी, मामला खुला तो महिला ने उठाया यह कदम

Sun, 09 May 2021 10:41 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 09 May 2021 10:41 AM IST
सार

पीड़िता ने पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। अलीगढ़ निवासी पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी। पीड़ित ने बताया कि वर्ष 2015 में उसकी शादी देहात कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक से हुई थी। 

विज्ञापन
Young man sent wife to maid and then got married to girlfriend in bulandshahr
फाइल फोटो - फोटो : social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के देहात कोतवाली इलाके के निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी को मायके भेज दिया और प्रेमिका से दूसरी शादी कर ली। इसका पता चलने पर पत्नी ने विरोध किया तो उससे मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन


पीड़िता ने पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। अलीगढ़ निवासी पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी। पीड़ित ने बताया कि वर्ष 2015 में उसकी शादी देहात कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक से हुई थी। 
विज्ञापन


शादी के बाद उसने एक पुत्री को जन्म दिया। उसे पति द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। बीते दिनों विवाद होने पर पति ने उसे कुछ दिन के लिए मायके जाने को कह दिया। इस पर वह अपनी पुत्री के साथ अलीगढ़ स्थित मायके चली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार अब उसे पता चला है कि पति का किसी अन्य युवती से प्रेम संबंध था और  पति ने उसे तलाक दिए बिना ही उसकी अनुपस्थिति का फायदा उठाकर प्रेमिका से दूसरी शादी कर ली है। उसने ससुराल पहुंचकर विरोध जताया तो आरोपी पति एवं अन्य ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और हत्या की धमकी दी। 

पीड़िता ने पति, सास, ससुर सहित पांच ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी है। देहात कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed