{"_id":"64994fb8ba9244356802c904","slug":"young-man-misdeed-the-woman-by-giving-her-intoxicant-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक वाला प्यार: महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बना युवक ने हड़पे दो लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक वाला प्यार: महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बना युवक ने हड़पे दो लाख
Mon, 26 Jun 2023 02:13 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर (गाजियाबाद)
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 26 Jun 2023 02:13 PM IST
सार
महिला का आरोप है कि एक दिन युवक ने उसे बुलाया और सुनसान जगह ले जाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला की अश्लील वीडियो भी बना ली।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फेसबुक पर दोस्ती के बाद कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से दो लाख रुपये भी हड़प लिये। आरोपी महिला से और पैसों की मांग कर रहा था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
एक कॉलोनी निवासी महिला की दो साल पहले फेसबुक पर मोदीनगर निवासी युवक से दोस्ती हुई थी। कुछ माह तक दोनों फेसबुक पर चैट करते रहे। इसके बाद दोनों के बीच मुलाकात होने लगी। महिला का आरोप है कि एक दिन युवक ने उसे बुलाया और सुनसान जगह ले जाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला की अश्लील वीडियो भी बना ली। आरोप है कि युवक अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से लगातार दुष्कर्म करता आ रहा था। पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन