खून का बदला खून!: पुलिस ने नहीं की कार्रवाई तो युवक ने भाई की मौत के बदले में की हत्या, कमर पर गोली मारकर फरार
धराऊ गांव में तीन नवंबर को 23 वर्षीय नितिन का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। इसमें युवक के परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर हत्या का आरोप लगाया था। वहीं पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की थी, लेकिन आरोपियों को पकड़ा नहीं गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुलंदशहर के देहात थाना क्षेत्र के धराऊ गांव में मंगलवार शाम को युवक ने अपने भाई के मौत की रंजिश में सफाईकर्मी को गोली मार दी। इसमें व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है
धराऊ गांव में तीन नवंबर को 23 वर्षीय नितिन का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। इसमें युवक के परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर हत्या का आरोप लगाया था। वहीं पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की थी, लेकिन आरोपियों को पकड़ा नहीं गया था। नितिन के परिजन लगातार थाने के चक्कर काट रहे थे।
मुकदमे में नामजद रामपाल (50) सफाईकर्मी के रूप में काम करता था। मंगलवार शाम को शौचालय बंद करके रामपाल घर लौट रहा था। इसी दौरान मृतक नितिन के भाई ने सफाईकर्मी रामपाल की कमर पर गोली मार दी। इसमें वह लहुलूहान होकर वहीं गिर गया। आरोपी युवक वहां से भाग गया। वहीं गोली की आवाज पर घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल रामपाल को खुर्जा के जटिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।
सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि नितिन के भाई ने रामपाल पर रंजिशन हमला किया है। रामपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द उसको गिरफ्तार किया जाएगा।