फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Yog guru swami Baba Ramdev Said Drug mafia is associated with allopathy doctors studying the syllabus prepared by them

बाबा रामदेव का तंज: बोले- एलोपैथी से जुड़े हैं ड्रग माफिया, इनके द्वारा तैयार सिलेबस को पढ़ रहे डॉक्टर, रिसर्च पेपर में भी रोल

Tue, 06 Jul 2021 10:35 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 06 Jul 2021 10:35 PM IST
सार

उन्होंने गिलोय और नीम के बारे में चल रही खबरों को अफवाह और आयुर्वेद को बदनाम करने वाली बताया। कोरोना प्रोटोकोल के चलते कार्यक्रम छोटा रखा गया था। स्वामी रामदेव ने कहा कि आयुर्वेद में हर लाइलाज बीमारी का उपचार है।

विज्ञापन
Yog guru swami Baba Ramdev Said Drug mafia is associated with allopathy doctors studying the syllabus prepared by them
बाबा रामदेव - फोटो : पीटीआई

विस्तार

योग गुरु स्वामी रामदेव ने दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित सीकरी कलां गांव में मंगलवार को पतंजलि योगपीठ केंद्र का यज्ञ हवन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्धाटन किया। इस दौरान बाबा रामदेव ने कहा कि एलोपैथी से ड्रग माफिया जुड़े हैं। आयुर्वेद और योग कई गंभीर रोगों का उपचार करने की क्षमता रखता है। 

विज्ञापन


उन्होंने गिलोय और नीम के बारे में चल रही खबरों को अफवाह और आयुर्वेद को बदनाम करने वाली बताया। कोरोना प्रोटोकोल के चलते कार्यक्रम छोटा रखा गया था। स्वामी रामदेव ने कहा कि आयुर्वेद में हर लाइलाज बीमारी का उपचार है। उन्होंने एलोपैथी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ड्रग माफिया इससे जुड़े हैं। रिसर्च पेपर तक में ड्रग माफियाओं का रोल है। वह रिसर्च को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करते हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कोरोना की तीसरी लहर से सतर्क रहने की सलाह दी है। बोले कि योग करने से इम्युनिटी बढ़ी रहेगी। रामदेव ने सचेत किया कि वह ठगों से सतर्क रहें। बताया कि प्रतिदिन पांच से दस लाख रुपये लोगों से पतंजलि योगपीठ के नाम पर ठग लिए जाते हैं। इसे लेकर वह कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पतंजलि के 100 केंद्र खोलेंगे
बताया कि लोगों की सुविधा को देखते हुए दीवाली तक विभिन्न स्थानों पर 100 सेंटर खोलेंगे। योग गुरु ने योगपीठ बनाने के लिए जमीन दान देने वाली महिला दयावती की तारीफ की। कहा कि उनकी भावना के कारण ही यहां योगपीठ का बनना संभव हुआ। बोले की जमीन दान देने वालों की लाइन लगी हुई है, मगर दयावती की भावना उच्च सेवा भाव की थी। 

उन्होंने 15 बीघा जमीन ट्रस्ट को दान की है। केंद्र पर रोज करीब 500 लोगों का इलाज होगा। 50 मरीजों को आवासीय सुविधा भी दी जाएगी। बागपत-मोदीनगर लोकसभा से भाजपा सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने भी समारोह को संबोधित किया। 


सांसद ने कहा कि दान करने से स्वर्ग का रास्ता खुलता है। भू-दान सर्वश्रेष्ठ दानों में से एक है। मोदीनगर विधायक डॉ. मंजू सिवाच ने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि उनके क्षेत्र में पतजंलि योगपीठ केंद्र खुला है। इसके अलावा चेयरमैन अशोक माहेश्वरी, पूर्व राज्यमंत्री रामकिशोर अग्रवाल ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन आचार्य बालकृष्ण ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंहल, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. पवन सिंहल, सांसद प्रतिनिधि विनोद गोस्वामी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed