{"_id":"63616fa63fb6b2777f65399d","slug":"world-record-shahibabad-news-gbd2470195152","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक मिनट 16 सेकेंड में 195 देशों के नाम सुनाकर बनाया रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक मिनट 16 सेकेंड में 195 देशों के नाम सुनाकर बनाया रिकॉर्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक मिनट 16 सेकेंड में 195 देशों के नाम सुनाकर बनाया रिकॉर्ड
साहिबाबाद। भोपुरा के डिफेंस कालोनी निवासी विनय निगम की छह वर्षीय पुत्री देलीशा निगम ने 1 मिनट 16 सेकेंड में विश्व के 195 देशों के नाम सुनाकर अपने नाम का रिकॉर्ड दर्ज कराया है। छात्रा ने सबसे पहले जुलाई माह में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया। इसके बाद अगस्त माह में एशिया और फिर सितंबर में इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया है।
छात्रा की सफलता से परिवार के लोगों में खुशी की लहर है। देलिशा के पिता विनय कुमार आर्मी में हवलदार क्लर्क के पद पर नागपुर में तैनात है। उन्होंने बताया कि देलीशा महाराष्ट्र में आर्मी पब्लिक स्कूल में कक्षा-दो की छात्रा है। देलिशा ने जब यह रिकॉर्ड बनाया तब वह छह साल तीन माह की थी। मौजूदा समय में वह अपने पिता के साथ छुट्टियों में घर आई हुई है। पिता ने बताया कि देलिशा पढ़ाई में अव्वल है। यू-ट्यूब पर उसका चैनल है, जिस पर भूगोल और इंग्लिश के विडियो बनाकर रोजाना साझा करती है।