फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   woman looted by miscreants in ghaziabad loni see CCTV video

Ghaziabad: घर के बाहर धूप में बैठी थी महिला, हथियार के बल पर लूट गए बदमाश, देखें CCTV फुटेज

Mon, 12 Dec 2022 06:27 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 12 Dec 2022 06:27 PM IST
सार

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि महिला की तहरीर पर बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
woman looted by miscreants in ghaziabad loni see CCTV video
महिला को बंदूक की नोक पर लूटता बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हथियार के बल पर बाइक सवार बदमाशों ने लोनी के डीएलएफ अंकुर विहार कॉलोनी में गुरुवार दोपहर दिनदहाड़े महिला से लूट की घटना को अंजाम दिया। महिला गीता अपने घर के बाहर बैठकर धूप सेंक रही थी।  बदमाशों ने महिला के जेवरात लूट लिए। लूट की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन


विज्ञापन

डीएलएफ अंकुर विहार कॉलोनी में अशोक गुप्ता पत्नी गीता व बच्चों के साथ रहते हैं। दोपहर के समय गीता अपने घर के बाहर बैठी हुई थी। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाश उनके पास आकर रुके। एक बदमाश गीता से लूटपाट की कोशिश करने लगा। लूटपाट होने पर महिला ने इसका विरोध किया। विरोध होने पर बदमाश ने गीता पर हथियार तान दिया और गोली मारने की धमकी देने लगा। 

हथियार देखने पर महिला बचने लगी। इसके बाद बदमाश ने महिला से जेवरात लूट लिए। महिला के पास खड़े एक किशोर से भी बदमाशों ने लूटपाट की। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक लेकर मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन

इसके बाद महिला ने आसपास के लोगों की मदद से स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि महिला की तहरीर पर बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed