{"_id":"65dd8a6bfdf68cf0be00967c","slug":"woman-jumped-from-balcony-seeing-her-husband-dead-body-2024-02-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: पति का शव देख पत्नी ने लगाई 7वीं मंजिल से छलांग, अस्पताल में हुई मौत; तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: पति का शव देख पत्नी ने लगाई 7वीं मंजिल से छलांग, अस्पताल में हुई मौत; तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज
Tue, 27 Feb 2024 12:38 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 27 Feb 2024 12:38 PM IST
सार
पति की मौत के बाद वैशाली सेक्टर में एक महिला ने अपनी जान दे दी। पति का शव देखकर उसने 7वीं मंजिल से छलांग लगा दी।
विज्ञापन
पति की मौत के बाद पत्नी ने दी जान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैशाली सेक्टर तीन की एक हाई राइज सोसाइटी में रहने वाली महिला पति का शव देख 7वीं मंजिल की बालकनी से कूद गई। महिला बीते सोमवार को दिन में पति के साथ दिल्ली चिड़ियाघर घूमने गयी थी। इसी दौरान पति 27 वर्षीय अभिषेक आहुवालिया की तबियत खराब हो गई थी।
विज्ञापन
दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान पति की हार्ट अटैक से मौत हो गई। शव घर पहुंचने पर पत्नी होश खो बैठी और पत्नी ने आत्मदाही कदम उठा लिया। महिला नीचे खड़ी कार पर आ गिरी। परिजन ने महिला को वैशाली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के सिर, हाथ व पैर में चोट आई। महिला की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो चुकी है। शुरुआती जांच मे सामने आया है कि दोनों की तीन माह पहले लव मैरिज हुई थी।
विज्ञापन
सफदरजंग अस्पताल में हुई महिला की मौत
एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि 23 वर्षीय घायल महिला अंजलि वेशालीके निजी हॉस्पिटल से सफदरजंग रेफर कर दिया गया था। वहां महिला की उपचार के दौरान मंगलवार को मौत हो गयी। महिला के पति एनजीओ में काम करते थे।
विज्ञापन