{"_id":"656d7fe8b572393c0906ba87","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-in-syana-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के दुश्मन ससुराल वाले: ढाई साल पहले हुई थी शादी, आठ माह की थी गर्भवती; संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के दुश्मन ससुराल वाले: ढाई साल पहले हुई थी शादी, आठ माह की थी गर्भवती; संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत
Mon, 04 Dec 2023 01:02 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 04 Dec 2023 01:02 PM IST
सार
बुलंदशहर के स्याना में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर के मौहल्ला पट्टी डहर में एक महिला की रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता ने उसके पति और देवर के विरुद्ध दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
थाना जहांगीराबाद के गांव गंगावार पहाड़ा निवासी शीशपाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पीड़ित ने अपनी पुत्री काजल का विवाह जून 2021 में स्याना के मौहल्ला पट्टी डहर निवासी राहुल के साथ किया था।
विज्ञापन
विवाह के बाद से ही ससुराल वाले लगातार दहेज की मांग कर काजल का उत्पीड़न कर रहे थे। काजल आठ माह की गर्भवती थी। रविवार को काजल के पति राहुल ने पीड़ित को फोन पर काजल की मौत की जानकारी दी। सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चलेगा। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि कानून के मुताबिक ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन