{"_id":"62ce23b4b2db2f0dac0c8f62","slug":"woman-attacked-and-killed-with-sickle-after-entering-house-in-bulandshahr","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahr News: घर में घुसकर महिला की दरांती से हमला कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahr News: घर में घुसकर महिला की दरांती से हमला कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 13 Jul 2022 07:15 AM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 13 Jul 2022 07:15 AM IST
सार
अहमदगढ़ के गांव नौरंगाबाद निवासी गजेंद्र सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उसकी भाभी देवी (60) मंगलवार सुबह अपने घर ही मौजूद थीं। इस दौरान गांव निवासी तीनों आरोपी उनके घर में घुस आए। आरोप है कि घर में घुसते ही आरोपियों ने उनकी भाभी के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना क्षेत्र के गांव नौरंगाबाद में मंगलवार सुबह घर में घुसकर एक महिला की हत्या कर दी गई। मृतका के परिजनों ने गांव निवासी तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
अहमदगढ़ के गांव नौरंगाबाद निवासी गजेंद्र सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उसकी भाभी देवी (60) मंगलवार सुबह अपने घर ही मौजूद थीं। इस दौरान गांव निवासी तीनों आरोपी उनके घर में घुस आए। आरोप है कि घर में घुसते ही आरोपियों ने उनकी भाभी के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने वृद्धा पर दरांती से ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घर के अन्य सदस्यों को आते हुए देख आरोपी हत्या की धमकी देकर भाग निकले।
विज्ञापन
परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। साथ ही गांव में आरोपियों की खोजबीन भी की है। मामले में शाम तक पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है। चर्चा है कि आरोपी पक्ष बुग्गी से चारा लेकर आ रहा था। उसी दौरान चारे के साथ रखी दरांती लगने से वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मामले में तहरीर मिली है, जिसके आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का राजफाश कर दिया जाएगा। - बीबी चौरसिया, एसपी देहात