{"_id":"6ac40dbec7e2bcbbd1071bb8","slug":"woman-arrested-for-multi-crore-fraud-involving-flat-bookings-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-993652-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: फ्लैट बुकिंग के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी में महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: फ्लैट बुकिंग के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी में महिला गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम पुलिस ने फ्लैट और दुकान की बुकिंग के नाम पर निवेशकों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में वांछित सारिका शर्मा (44) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला एएसआर रियलटेक और राइट अर्थ इंफ्रा एलएलपी की परियोजनाओं में फ्लैट व दुकान बुकिंग के नाम पर की गई धोखाधड़ी में शामिल थी। मामले में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि 16 जुलाई 2026 को पीड़ितों की शिकायत पर नंदग्राम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। विवेचना के दौरान बैंक खातों, दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की जांच में सामने आया कि निवेशकों से ली गई रकम गिरफ्तार आरोपी सारिका शर्मा के बैंक खातों में भी पहुंची थी।
पूछताछ में आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर एएसआर रियलटेक के नाम पर मूल्यवान दस्तावेजों में कूटरचना कर फर्जी बैंक खातों में रकम जमा कराती थी। लोगों को सस्ते दाम पर फ्लैट व दुकान दिलाने का झांसा देकर भविष्य में अच्छे मुनाफे का लालच दिया जाता था। इसके बाद बुकिंग के नाम पर भारी रकम ली जाती थी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, धोखाधड़ी की रकम आरोपी महिला, उसके पति अवनीत शर्मा समेत अन्य आरोपियों के बैंक खातों में भी पहुंची। आरोपी ने संदीप कुमार गुप्ता, प्रवीण गुप्ता और नितिन शर्मा उर्फ दीपक शर्मा समेत अन्य लोगों के साथ मिलकर धोखाधड़ी करने की बात स्वीकार की है। एसीपी ने बताया कि अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।