फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   with a laser show set to be a key attraction.

Ghaziabad News: छठ पर 75 से अधिक घाटों पर होगी चाक-चौबंद व्यवस्था, लेजर शो रहेगा आकर्षण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
with a laser show set to be a key attraction.
गाजियाबाद। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। छठ महापर्व 13 से 16 नवंबर तक मनाया जाएगा। शहर के मुख्य मार्गों से लेकर घाटों को संवारने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। नगर आयुक्त ने नगर निगम मुख्यालय में पुरबिया जनकल्याण परिषद और पूर्वांचल समाज की संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सुझाव लिए।
विज्ञापन


नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि हिंडन नदी तट के मुख्य छठ घाट के अलावा शहर भर के 75 से अधिक घाटों पर प्रकाश, पेयजल और सफाई के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। हिंडन तट पर इस बार भव्य लेजर लाइट शो मुख्य आकर्षण रहेगा, जबकि अन्य प्रमुख घाटों पर भी रंग-बिरंगी लाइटें लगाई जाएंगी। प्रकाश विभाग के प्रभारी नरेंद्र कुमार चौधरी को इसके निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश को निर्देश दिया गया है कि छठ घाटों और वहां तक जाने वाले सभी संपर्क मार्गों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को नंगे पांव चलने में परेशानी न हो। घाटों और संपर्क मार्गों पर 24 घंटे सफाई और पथ प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने कहा कि व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो, इसके लिए सभी जोनल प्रभारियों और वरिष्ठ अधिकारियों की घाटों पर विशेष ड्यूटी लगाई गई है। जोनल प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी करेंगे।


बैठक में अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, मुख्य अभियंता नरेंद्र कुमार चौधरी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश, पुरबिया जनकल्याण परिषद की रीता सिंह, राकेश तिवारी, जय दीक्षित और मनोज सहित कई संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed