फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Wiring and repair replacement work started in Aditya Mega City Mall Indirapuram

Ghaziabad: आदित्य मॉल में वायरिंग और मरम्मत बदलने का काम शुरू, 550 लोगों की बची जान, देर रात लगी थी आग

Tue, 14 Nov 2023 01:50 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 14 Nov 2023 01:50 PM IST
सार

गाजियाबाद में इंदिरापुरम के आदित्य मेगा सिटी मॉल में देर रात आग लग गई थी। जिसके बाद अब मॉल में वायरिंग और मरम्मत बदलने का काम शुरू हो गया है। मॉल के चार ऑडी में फिल्म देख रहे 550 लोगों को सकुशल बाहर निकाला गया था। 

विज्ञापन
Wiring and repair replacement work started in Aditya Mega City Mall Indirapuram
आतित्य मॉल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदिरापुरम के वैभवखंड के अल्ट मेगा सिटी मॉल में आदित्य मेगा सिटी मॉल में सोमवार देर रात हुई आग लगने की घटना के बाद वायरिंग बदलने और मरम्मत कराने का काम शुरू हो गया। घटना से प्रभावित लोगो के टिकट का सात दिन में ऑनलाइन भुगतान कराया जाएगा। वहीं मंगलवार को मॉल खुलने पर चहल पहल सामान्य रही।

विज्ञापन

 
यूएस सिनेमा के प्रबंधक राहुल त्यागी ने बताया कि मॉल के तृतीय तल पर चार ऑडी हैं। आग लगने के दौरान तीन ऑडी में टाइगर थ्री और चौथी ऑडी में 12वी फैल फ़िल्म का शो चल रहा था। आग ग्राउंड फ्लोर के इलेक्टिकल पैनल में लगी और इससे सभी तल तक आग फैल गई। इससे ऑडी की लाइट भी चली गई थी। ऑडी और मॉल में धुंआ भरने लगा था। आग को बुझाने का प्रयास करते हुए लोगों को बाहर निकाला गया।  देर रात 12:30 बजे मॉल बंद कराकर स्टाफ घर गया था।
विज्ञापन


राहुल त्यागी ने बताया कि वायरिंग फूंकने से सभी ऑडी की लाइट बंद है। वायरिंग बदलने और मरम्मत कराने में पांच छह दिन लगेंगे। अगले सोमवार से चारों ऑडी को चालू करा दिया जाएगा और फिल्म देख सकेंगे। वहीं ऑफलाइन टिकट लेने वाले अपना टिकट दिखाकर अपना भुगतान प्राप्त कर सकते हैं। जबकि ऑनलाइन टिकट वालों के एक सप्ताह में सेटलमेंट करा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देखरेख नहीं होने से मॉल के दुकानदार नाराज
मॉल में सराफा का काम करने वाले सुधीर गुप्ता ने बताया कि मॉल में देखरेख का अभाव है। वायरिंग की लंबे समय से जांच नहीं की गई और लोड ज्यादा है। इस कारण वायरिंग में आग लगी। मॉल की पार्किंग का हाल भी बुरा है। पार्किंग में सुरक्षा व्यवस्था नहीं है जबकि दुकानदार सुरक्षा कर्मी रखने की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed