फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   winter health care

सर्दी में रहना है चुस्त-दुरुस्त तो खाने-पीने में इन चीजों का रखें खयाल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
winter health care
सर्दियों में रहना है चुस्त-दुरुस्त, खाने-पीने में इन चीजों का रखें ख्याल
विज्ञापन

गाजियाबाद। अक्सर लोगों को लगता है कि सर्दी में कुछ भी खाने से सेहत को ज्यादा नुकसान नहीं होता है, इसी सोच की वजह से लोग जमकर खाते-पीते हैं लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं है। सर्दी में भी कुछ चीजों का सेवन आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। खाने-पीने में इन बातों का रखें ख्याल
दूध
हालांकि दूध में वो सभी गुण पाए जाते हैं जो सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होते हैं, लेकिन सर्दी के मौसम में दूध का सेवन आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल दूध की तासीर ठंडी होती है जिस कारण दूध का सेवन शरीर में कफ बनाने का काम करता है। जिन लोगों को पहले से कफ की शिकायत होती है उनमें दूध पीने से यह परेशानी ज्यादा हो जाती है। जिस कारण गले की तकलीफ बढ़कर सांस लेने में परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन

ड्रिंक्स
कॉफी, चाय, हॉट चॉकलेट ज्यादातर लोगों को पसंद होते हैं। सर्दी के मौसम में लोग जमकर इन सभी चीजों का सेवन करते हैं क्योंकि यह चीजें सर्दी में गर्माहट का एहसास कराती हैं। लेकिन इन सभी चीजों में मौजूद फैट और कैफीन शरीर को डी हाइड्रेट कर देता है, जिस कारण कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेड मीट
रेड मीट और अंडे में सबसे ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है, लेकिन सर्दी के मौसम में ज्यादा प्रोटीन के सेवन से आपके गले में बलगम बन सकता है, मीट के बजाए मछली का सेवन कर सकते हैं, हालांकि मछली में भी प्रोटीन होता है लेकिन इसके सेवन से सेहत को किसी तरह की परेशानी नहीं होती है।
आफ सीजन फल
कभी भी ऑफ सीजन फल नहीं खाना चाहिए क्योंकि फ्रेश न होने की वजह से ऐसे फल सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं।
मीठा कम खाएं
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डा. अशोक राणा का कहना है कि ज्यादा मीठा खाने से प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। ज्यादा मीठा खाने वाले लोगों में बैक्टीरिया के कारण होने वाली बीमारियों से लड़ने की क्षमता खत्म हो जाती है।
अल्कोहल
सर्दी के मौसम में अधिकतर लोग पानी कम पीते हैं, जिस वजह से शरीर डी. हाइड्रेट हो जाता है। सर्दी में अक्सर लोग खुद को गर्म रखने के लिए अल्कोहल का सेवन जमकर करते हैं, लेकिन इसका सेवन शरीर को काफी ज्यादा डी. हाइड्रेट कर देता है, जो आपके लिए काफी खतरनाक हो सकता है।

इन चीजों को शामिल करें
ठंड के मौसम में खाने में आंवले को शामिल करें। सीधे नहीं खा सकते हैं तो मुरब्बे के तौर पर या फिर किसी और तरह से हर दिन के खान - पान में इस्तेमाल करें। यदि डाइट चार्ट का पालन कर रहे हैं तो फिर आंवला मुरब्बा लेने की बजाय किसी और रूप में लें। इसके साथ ही अजवाइन भी शरीर को गर्मी देने का अच्छा स्रोत है। इससे भी आप कोल्ड एंड फ्लू से बचाव कर सकते हैं। गुड़ और शहद भी सर्दियों के दिनों में अच्छा माना जाता है। तिल्ली और गुड़ के लड्डू सर्दी से बचाव के लिए बेहतरीन उपाय माना जाता है। ठंड के मौसम में सूखे मेवे बादाम आदि का सेवन भी लाभदायक होता है। या तो इन्हें भिगोकर खाएं या दूध में मिलाकर या फिर सूखे मेवों का दरदरा पाउडर सा बना लें और इसे दूध में मिलाकर प्रोटीन शेक बना लें।पारंपरिक तौर पर सर्दी के लिए मेवे के लड्डू बनाए जाते हैं। आटें बेसन या फिर उड़द या मूंग की दाल के आटे से लड्डू बनाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed