फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Wife quarrels with husband for not bringing cooler woman hangs herself in ghaziabad

जानलेवा गर्मी: कूलर नहीं लाने पर पति से हुआ पत्नी का विवाद, निराश मोनिका ने लगा ली फांसी

Sun, 05 May 2024 04:48 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 05 May 2024 04:48 PM IST
सार

एसीपी वेव सिटी पूनम मिश्रा ने बताया कि मोनिका मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली थी। डेढ़ साल पहले ही उसकी जयभूषण से शादी हुई थी।

विज्ञापन
Wife quarrels with husband for not bringing cooler woman hangs herself in ghaziabad
कूलर न लगाने पर पत्नी ने लगा ली फांसी - फोटो : iStock

विस्तार

गाजियाबाद में भीषण गर्मी होने के चलते पत्नी मोनिका ने पति जयभूषण से कूलर लाने के लिए कहा तो दोनों के बीच विवाद हो गया। नाराज मोनिका ने रविवार सुबह चुनरी से फंदा लगाकर जान दे दी। मोनिका के ही छोटे भाइयों ने यह देखकर शोर मचाया और उसे फंदे से नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

एसीपी वेव सिटी पूनम मिश्रा ने बताया कि मोनिका मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली थी। डेढ़ साल पहले ही उसकी जयभूषण से शादी हुई थी। उनका छह महीने का एक बच्चा भी है। शुरुआती जांच में सामने आया कि मोनिका पति और बच्चे के साथ सुदामापुरी में रहते हैं। साथ में मोनिका के दो छोटे भाई भी रहता है। जयभूषण मजदूरी करता है। उनका कमरा तीसरी मंजिल पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मोनिका कमरे में काफी गर्मी होने की बात कहकर जयभूषण से कई दिनों से कूलर लाने की कह रही थी। जयभूषण ने कुछ दिनों में कूलर की व्यवस्था करने के लिए कहा था। इसी बात पर रविवार सुबह दोनों के बीच झगड़ा हुआ और वह बाहर चला गया। उसके जाने के बाद मोनिका ने अपने दोनों भाइयों को भी बाहर भेज दिया। इसके बाद आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed