शिवा के प्यार में अंधी हुई पुष्पा: प्रेमी संग मिलकर करवा दी पति की हत्या, दीपक ने भी निभाई दोस्ती
पुष्पा का पिलखुवा के शुक्लान मोहल्ला में मायका है। इसी बीच पुष्पा के संपर्क में शिवा आ गया, दोनों एक-दूसरे से प्रेम करने लगे। राजेश से परेशान पुष्पा और शिवा में उसकी हत्या करने करने का योजना बनाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक सप्ताह पूर्व हुई राजेश की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी समेत तीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दरांती और कपड़ा बरामद किए है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि गत 14 मार्च को पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर जटपुरा गांव के जंगल से एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया था। जिसकी पहचान बाद में गाजियाबाद के मुरादनगर क्षेत्र के गांव राबड़ी-राबेड़ निवासी राजेश के रूप में उसके परिजनों ने की थी।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी पुष्पा, पिलखुवा के डबरिया निवासी शिवा और दीपक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने हत्या का अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि मृतक राजेश अपनी पत्नी पुष्पा के साथ रोजाना मारपीट करता था।
पुष्पा का पिलखुवा के शुक्लान मोहल्ला में मायका है। इसी बीच पुष्पा के संपर्क में शिवा आ गया, दोनों एक-दूसरे से प्रेम करने लगे। राजेश से परेशान पुष्पा और शिवा में उसकी हत्या करने करने का योजना बनाई।
राजेश भी शिवा को जानता था। इसी के चलते शिवा ने राजेश को फोन कर बुलाया था, इसके बाद राजेश, शिवा और दीपक ने शराब पी। उसके बाद दरांती से गला रेत कर राजेश की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दरांती और कपड़ा बरामद कर लिया है।