{"_id":"68cc0f636506e2380a0b4228","slug":"wave-city-police-achieved-major-success-by-arresting-two-vicious-snatchers-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्लफ्रेंड की खातिर आशिक बना चोर: लड़की के थे महंगे शौक, पुलिस ने पकड़ा तो सुनाई काली करतूतों की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्लफ्रेंड की खातिर आशिक बना चोर: लड़की के थे महंगे शौक, पुलिस ने पकड़ा तो सुनाई काली करतूतों की कहानी
Thu, 18 Sep 2025 07:26 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, डासना
अमर उजाला नेटवर्क, डासना
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 18 Sep 2025 07:26 PM IST
सार
गाजियाबाद पुलिस ने दो वांछित चोरों को पकड़ लिया है। जिनके नाम बादल और क्रिश हैं। दोनों लंबे समय से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। गाजियाबाद में वारदात कर नोएडा भाग जाया करते थे। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
गिरफ्त में लूट व चोरी के आरोपी बादल व क्रिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वेव सिटी पुलिस ने दो शातिर स्नैचर्स को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की गिरफ्त में आए बादल और क्रिश लंबे समय से गाजियाबाद व नोएडा में लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से पांच दिन पूर्व महिला दुकानदार से लूटे गए आभूषण भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की दो बाइक व दो मोबाइल फोन भी बरामद किये हैं। सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बादल की उम्र 24 वर्ष है और उस पर 18 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के मंहगे शौक पूरे करने के लिए स्नैचिंग करता था।
विज्ञापन
वहीं उसका साथी क्रिश एक हार्डकोर अपराधी है, जो वारदात से पहले रैकी करता और फिर योजनाबद्ध तरीके से स्नैचिंग को अंजाम देते थे। आरोपी गाजियाबाद में वारदात करने के बाद नोएडा भाग जाते और वहां से फिर गाजियाबाद लौट आते थे, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके।
विज्ञापन
पुलिस को बादल ने बताया कि उन्होंने अपने साथी हिमांशु उर्फ चिराग निवासी दनकौर के साथ मिलकर चोरी व छिनैती की घटना करते थे। चोरी व छिनैती के समान को बिशन ज्वेलर्स निवासी शांति नगर विजयनगर को बेचते थे। आरोपी ने बताया कि वह 14 सितंबर को मानसरोवर पार्क लाल कुआं स्थित परचून की दुकान पर कोल्ड ड्रिंक लेने के बहाने महिला दुकानदार के गले में पहनी चैन व लॉकेट छीनकर भाग गए थे।
पकड़े गये क्रिश ने बताया कि जिस महिला दुकानदार की चैन उन्होंने लूटी थी वह गिरधरपुर की रहने वाली है और वह भी गिरधरपुर का रहने वाला है इसलिए वह दुकान से थोड़ी दूर खड़ा हो गया,उसने बताया कि वह कई दिनों से उस महिला के पीछे लगा हुआ था, 14 सितंबर की शाम महिला दुकान पर अकेली थी तो उसने अपने साथियों बादल व हिमांशु को बुलाया।
उसने बताया कि तीनों ने मिलकर एक मोटरसाइकिल क्रॉसिंग रिपब्लिक से चोरी की थी। बादल व हिमांशु उस मोटरसाइकिल पर थे। क्रिश ने अपने साथियों को इशारा किया इसके बाद दोनों ने महिला के गले से चैन छीन ली और मोटरसाइकिल से भाग गए।
एसीपी प्रिया श्रीपाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और इनके बाकी साथियों की तलाश भी तेज कर दी गई है। पुलिस का मानना है कि इनकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में लगातार हो रही स्नैचिंग की वारदातों पर अंकुश लगेगा।