फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   warrent against famous choreographer remo d'souza

कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के खिलाफ गैर जमानती वारंट

Wed, 23 Oct 2019 12:51 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Wed, 23 Oct 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
warrent against famous choreographer remo d'souza
रेमो डिसूजा
मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के खिलाफ जिला अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। एक प्रॉपर्टी डीलर ने वर्ष 2016 में रेमो डिसूजा पर पांच करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए सिहानी गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। रेमो को गिरफ्तार करने मुंबई जाने के लिए आईजी से अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि गांव मोरटी निवासी सतेंद्र त्यागी ने वर्ष 2016 में सिहानी गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उनका कहना था कि कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के साथ उनके पारिवारिक संबंध थे। रेमो ने एक बड़ी फिल्म बनाने की बात कहते हुए उन्हें मोटे मुनाफेका झांसा दिया। जिसके बाद उन्होंने वर्ष 2013 में रेमो की फिल्म में पांच करोड़ रुपये लगा दिए। उक्त पैसा उनके पिता का था, जो जीडीए द्वारा जमीन अधिग्रहण करने पर उन्हें मिला था।
विज्ञापन

अंडरवर्ल्ड से दिलाई धमकी

पीड़ित सतेंद्र त्यागी का कहना है कि रेमो ने 2013 में अपनी फिल्म ‘अमर... मस्ड डाई’ में उनसे पैसे लगवाए थे, जिसमें जरीन खान व राजीव खंडेलवाल मुख्य भूमिका में थे। रेमो ने एक साल में 5 के 10 करोड़ लौटाने का वादा किया था। उन्होंने तकादा किया तो 13 दिसंबर 2016 की रात करीब 9.40 बजे रेमो ने उन्हें अंडरवर्ल्ड से धमकी दिलाई कि अगर दोबारा पैसे मांगे तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। धमकी देने वाले ने अपना नाम प्रसाध पुजारी बताया। उसने मुंबई में न घुसने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीजेएम अष्टम की अदालत में चल रही सुनवाई
सीओ द्वितीय आतिश कुमार सिंह ने बताया कि उक्त मामले की सुनवाई एसीजेएम अष्टम की अदालत में चल रही है। तारीख पर न आने पर गत 23 सितंबर को अदालत ने रेमो डिसूजा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए थे। मुंबई जाने के लिए आईजी से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलते ही पुलिस टीम रेमो को गिरफ्तार करने मुंबई रवाना होगी। गिरफ्तार करने के लिए कोई समय-सीमा निर्धारित नहीं है, लेकिन आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed