फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Voting will be held under tight security at 793 sensitive booths in Bulandshahr and Noida

बुलंदशहर और नोएडा में दूसरे चरण का मतदान: 793 संवेदनशील बूथ, सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम

Thu, 25 Apr 2024 08:57 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 25 Apr 2024 08:57 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव को लेकर दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार को बुलंदशहर और नोएडा में होगा। यहां पर 793 संवेदनशील बूथ हैं। खुर्जा व सिकंदराबाद के 145 और बुलंदशहर लोकसभा के 648 पोलिंग बूथ संवेदनशील हैं।

विज्ञापन
Voting will be held under tight security at 793 sensitive booths in Bulandshahr and Noida
चुनाव को लेकर तैनात सुरक्षाबल - फोटो : अमित शुक्ला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को होने वाले मतदान के दौरान 793 संवेदनशील बूथों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया जाएगा। इन बूथों पर न केवल अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात की जाएगी, बल्कि सुरक्षा के अन्य इंतजाम भी पुख्ता रहेंगे। सबसे अधिक बुलंदशहर विधानसभा क्षेत्र में 167 पोलिंग बूथ संवेदनशील हैं।

विज्ञापन


जिले में बुलंदशहर की पांच विधानसभा और गौतमबुद्धनगर की (सिकंदराबाद और खुर्जा) विधानसभा के लिए शुक्रवार को मतदान होना है। जिले के कुल 2876 पोलिंग बूथों पर करीब 18 हजार पुलिसकर्मी व अर्धसैनिक बल के जवान तैनात किए गए हैं। 
विज्ञापन


मिश्रित आबादी वाले पोलिंग बूथों पर शांति व्यवस्था भंग न हो, इसके लिए जिले की सातों विधानसभा के 793 पोलिंग बूथों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। इन पोलिंग बूथों पर राजकीय पुलिस के जवानों के साथ स्पेशल फोर्स के जवानों की भी तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सुरक्षा के हिसाब से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सबसे अधिक बुलंदशहर विधानसभा में 167 तो सबसे कम खुर्जा विधानसभा में 69 पोलिंग बूथ संवेदनशील की श्रेणी में हैं।


संवेदनशील बूथों की संख्या 

विधानसभा -कुल बूथ -संवेदनशील बूथ

सिकंदराबाद - 433 - 76

खुर्जा - 432 - 69

बुलंदशहर - 429 - 167

स्याना  -408 - 144

अनूपशहर - 437 - 87

डिबाई - 370 - 128

शिकारपुर - 367 - 122

कुल - 2876 - 793

संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल और फोर्स के जवान तैनात किए गए हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराना प्राथमिकता है। - विवेक मिश्र, उप जिला निर्वाचन अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed