फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   violent clash broke out between two groups in Mussoorie over old feud

पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष: दो पक्षों में मारपीट और पथराव, जाते हुए दे गए जान से मारने की धमकी

Sat, 30 May 2026 08:00 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 30 May 2026 08:00 PM IST
सार

मसूरी में एक पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई। मारपीट और पथराव में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। कार्यवाहक एसीपी मसूरी भास्कर वर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर वैधानिक कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
violent clash broke out between two groups in Mussoorie over old feud
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मसूरी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव नाहल में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प के दौरान जमकर मारपीट हुई और पथराव भी किया गया। जिसमें दो सगे भाई गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। पीड़ितों को जान से मारने की धमकी भी दी गई है।

विज्ञापन


इस सम्बंध में पीड़ित पक्ष ने थाने में शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डासना थाना वेवसिटी निवासी अनस पुत्र अनीस ने थाना मसूरी में एक लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। अनस के मुताबिक, 28 मई को नाहल गांव में रहने वाले उनके दो भाइयों, शोएब और फरहान पुत्रगण इरफान पर पुरानी रंजिश के चलते दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया।
विज्ञापन


शिकायत में आरोप लगाया गया है कि नाहल निवासी रिसुदीन के बेटों साजिद और रिहान व आबिद पुत्र ताहिर निवासीगण गांव नाहल मसूरी ने पुरानी बात को लेकर दोनों भाइयों के साथ मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि साजिद और रिहान ने पथराव भी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पथराव और मारपीट के कारण फरहान और शुऐब को शरीर पर गम्भीर अंदरूनी चोटें आई हैं, इसके अलावा आबिद पुत्र ताहिर ने भी इस मारपीट में आरोपियों का साथ दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मारपीट और पथराव करने के बाद आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना के बाद डरे-सहमे पीड़ित परिवार ने मसूरी पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस को दी गई शिकायत में आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई है।


कार्यवाहक एसीपी मसूरी भास्कर वर्मा ने बताया कि अनस पुत्र अनीस की शिकायत के आधार पर आरोपीगण साजिद व रिहान पुत्रगण रिसुदीन व आबिद पुत्र ताहिर निवासीगण गांव नाहल मसूरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है,जांच-पड़ताल करके वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed